Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नरेंद्रनगर डिग्री काॅलेज ने एनएसएस स्वयंसेवकों ने चलाया स्वच्छता अभियान

नरेंद्रनगर: धर्मानन्द राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर परिसर मार्ग में एनएसएस यूनिट ने  स्वच्छता अभियान चलाया। भारत सरकार के युवा और खेल मामलों के मंत्रालय द्वारा एक से पंद्रह अगस्त तक स्वच्छता पखवाडा के अंतर्गत संपूर्ण भारत में कई कार्यक्रमों के आयोजन की रूप रेखा तैयार की गई है। इसमें दो से पांच अगस्त के बीच कालेजों की एनएसएस यूनिटों के द्वारा कालेज परिसरों की सफाई एवं ग्रीन कैंपस योजना के तहत पौधरोपण के कार्यक्रम नियत किए गए हैं। 

इसके तहत धर्मानन्द राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर परिसर मार्ग पर झा़ड़ी कटाव एवं स्वच्छता कार्यक्रम चलाया गया। में सोमवार को स्वच्छता एवं पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर एनएसएस प्रभारी श्रीमती सुधा रानी, डाॅ0 संजय कुमार के अलावा कुलदीप सजवान, मनीष नौटियाल, सविता राज, प्रियंका, अभिषेक सोनी, अशीष व्यास, शिवानी, आरती पुण्डीर, अनीशा पुण्डीर, सचित भट्ट, समीर, आदि छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments