Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड में बादलों ने बरपाया कहर, गढ़वाल मंडल में 11 घर बहे, दो की मौत, कई घायल

देहरादून : उत्तराखंड में बादलों ने कहर बरपाया है। गढ़वाल मंडल बारिश से भारी नुकसान हुआ है। टिहरी और चमोली में दो जगह बादल फटने की घटना सामने आई है। बादल फटने के बाद आए उफान में 11 घर बह गए। अब तक की जानकारी के अनुसार दोनों घटनाओं में एक महिला औ एक बच्चे की मौत हो गई है। दो महिलाएं मलबे में दबी हैं। एक लापता है। कई लोग घायल हुए हैं। स्थानीय लोग इन घटना को बादल फटना बता रहे हैं।

Photo credit amar ujala

पहली घटना चमोली जिले में कर्णप्रयाग के देवाल क्षेत्र में हुआ। यहां फल्दिया गांव में गुरुवार देर रात करीब 10.30 बजे अतिवृष्टि होने से भारी तबाही मच गई। गांव में भारी मात्रा में मलबा आ गया है।

मलबे में फल्दिया गांव की दो महिलाओं के दबने की सूचना है। यहां बादलों ने ऐसी तबाही मचाई है कि गांव में 11 मकान बह गए हैं। गाय, भैंस सहित खाने-पीने का सामान भी बह गया है।

Post a Comment

0 Comments