Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पंचायत चुनाव: त्रिवेंद्र सरकार को झटका, सुप्रीम कोर्ट ने सही ठहराया हाईकोर्ट का फैसला

देहरादून: सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड की त्रिवेंद्र रावत सरकार को करारा झठका दिया है। सरकार ने दो बच्चों के मामले में हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी, जिस पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले बरकरार रखा है। इससे त्रिवेंद्र सरकार की जमकर किरकिरी होना तय है। साथ ही विपक्ष को भी सरकार पर हमलावर होने का बड़ा मौका मिल गया है। 


सरकार ने दो से अधिक बच्चों वाले अभिभावकों के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी। जिसको लेकर हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की गई थी। याचिकाओं को सुनते हुए हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को गलत ठहराते हुए सभी को चुनाव लड़ने के योग्य करार दिया था। 

हालांकि कोर्ट ने सरकार के फैसले को लेकर यह भी कहा था कि 25 जुलाई 2019 के बाद जिनके तीन बच्चे पैदा हुए हों, ऐसे लोग पंचायत चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। सरकार ने फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। जिसको लेकर अब करारा झटका लगा है।

Post a Comment

0 Comments