Header Ads Widget

Responsive Advertisement

नहीं मिला एडमिशन, तो नरेंद्रनगर डिग्री काॅलेज में हैं सीटें, 10 अगस्त तक मौका

नरेंद्रनगर: कई स्टूडेंट अब भी ऐसे हैं, जिनको काॅलेजों में एडमिशन नहीं मिल पाया है। कई ऐसे भी हैं, जिनको पसंदीदा विषयों में प्रवेश नहीं मिल पाया है। अगर आपको भी पसंदीदा विषय में प्रवेश नहीं मिला है, तो आप नरेंद्र नगर डिग्री काॅलेज में 10 अगस्त तक अपना एडमिशन करा सकते हैं। काॅलेज में स्नातक और स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष में जिन विषयों में सीटें रिक्त रह गई हैं। उनमें काउंसलिंग और प्रवेश की तिथि दस अगस्त तक बिढ़ा दी गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. जानकी पंवार ने कहा कि छात्र हित को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। 

 धर्मानन्द राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर में बीए, बीएससी, बीकाॅम, बीए मास काॅम एव बीए टूरिज्म प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश एवं काउंसलिंग की अंतिम तिथि दस अगस्त तक बढने से प्रवेशार्थियों में अति उत्साह दिखाई देने लगा है। अधिकतर विषयों में जहां सीटें भर गई हैं वहीं कुछ ही विषयों में अब संभावनाएं बची हैं। धर्मानन्द राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के बीए आर्टस में जहां अब तक कुल 74 सीटों पर काउंसलिंग हो चुकी है वहीं बीएससी (बायो ग्रुप) में 23 एवं बीएससी (पीसीएम) में 21 छात्र छात्राएं काउंसलिंग में शामिल हुए। बीए मास काॅम में प्रवेश पूर्ण हो चुका है मात्र आरक्षित सीटों पर ही कुछ सीटें खाली पड़ी हैं। 

बीकाॅम में अब तक जहां 43 छात्र छात्राओं के प्रवेश हो चुके हैं वहीं बीए टूरिज्म में 12 प्रवेशार्थियों की काउंसलिंग हो गई है। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो0 जानकी पंवार के अनुसार रिक्त सीटों पर अब 10 अगस्त तक ही प्रवेश दिए जाएंगे, इस तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यहां प्रवेश लेेने वालों में नरेंद्रनगर अलावा कांडा, फकोट, गजा, नीर, कुुंजापुरी, आगराखाल, ऋषिकेष, श्यामपुर, गुमानीवाला, हिंडोलाखाल आदि दूरस्थ क्षेत्रों से छात्र-छात्राएं पढने आ रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments