Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा....सेना में अफसर बने 382 जबांज

देहरादून: कदम-कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा..ये जिंदगी है कौम की, तू कौम पर लुटाए जा... इस गीत पर चेटवुड बिल्डिंग के सामने ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए जेंटलमैन कैडेट्स अंतिम पग पार कर भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) से पासआउट होकर 459 कैडेट्स आज विभिन्न सेनाओं में अफसर बन गए। कैडेट्स पर पुष्प वर्षा की गई।

382 जांबाज अफसर भारतीय सेना का हिस्सा बने हैं। मित्र राष्ट्रों के 77 कैडेट्स पासआउट हुए है। पीओपी में मुख्य अतिथि दक्षिण पश्चिम कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल चेरिश मैथसन रहे। जिन्होंने परेड की सलामी ली। 

सुबह 6 बजकर 40 मिनट पर मार्कर्स कॉल के साथ परेड का आगाज हुआ। इसके बाद ड्रिल स्क्वायर पर कदमताल करते हुए 459 जेंटलमैन कैडेट्स चैटवुड भवन के सामने पहुंचे। परेड की सलामी लेने के बाद साउथ वेस्टर्न कमांड के जीओसी इन चीफ चेरिश मैथसन ने कैडेट्स को ओवरऑल बेस्ट परफॉरमेंस और अन्य उत्कृष्ट सम्मान से नवाजा। सीनियर अंडर अफसर अक्षत राज को भारतीय सैन्य अकादमी के सर्वोच्च सम्मान स्वार्ड ऑफ ऑनर अवार्ड से नवाजा गया। अवार्ड भी दिए गए। जो इस प्रकार हैं।

इनको मिले विशेष सम्मान
गोल्ड मेडल - सुरेंद्र सिंह बिष्ट
सिल्वर मेडल - सीनियर अंडर अफसर कौशलेश कुमार सिन्हा
ब्रॉन्ज मेंडल - सीनियर अंडर अफसर अक्षत राज
टेक्निकल सिल्वर मेडल - करन सिंह
फॉरेन जीसी - शहजाद सरबाज (अफगानिस्तान)



source-Amar ujala

Post a Comment

0 Comments