अल्मोड़ा: अल्मोड़ा में लोअर माल रोड पर शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। माल रोड पर बन रहे एक मकान की नींव खोदते वक्त मलबा गिर गया। जिसमें दबकर एक मजदूर की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार जिस जगह पर नींव खोदी जा रही थी, वहां की मिट्टी कमजोर थी। नींव खोदते वक्त सारी मिट्टी नीचे गिर गई। मिट्टी के साथ ही मजदूर भी नीचे गिर गया। इससे पहले कि उसे मलबे से अन्य मजदूर बाहर निकालते। उसकी दबकर मौत हो चुकी थी। काम कर रहे दूसरे मजदूरों ने वहां से भागकर अपनी जान बचाई।
0 Comments