Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मसूरी में गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत

मसूरी: मसूरी-कैंपटी मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें सवार नौ लोगों में से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोगों को स्थानीय लोग कैंपटी पुलिस और फायर सर्विस के जवानों और स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू किया।
 
घायलों को रेस्क्यू कर मसूरी के सेंट मैरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गाड़ी का चालक अब भी गाड़ी में फंसा हुआ है। उसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर से गाड़ी को काटकर बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और चालक मोड़ पर वाहन को नहीं मोड़ पाय, जिससे कार सीधे गहरी खाई में जा गिरी। मरने वालों में दो महिलायें एक पुरुष और एक बच्ची बताई जार ही है। जानकारी के अनुसार कार में दो परिवारों के लोग सवार थे ।

Post a Comment

0 Comments