पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा 2 अक्टूबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। कानून मंत्रालय के प्रोटोकाॅल के अनुसार सेवनिवृत्ति से पहले सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को अपना उत्तराधिकारी घोषित करना होता है। उस हिसाब से देखा जाएग तो जस्टिस रंजन गोगाई सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठतम जज हैं। इसे हिसाब से उनका देश का अगला मुख्य न्यायाधीश बनना तय है।
सुप्रीम कोर्ट के अगले मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई होंगे। वर्तमान सीजेआई दीपक मिश्रा उनके नाम की सिफारिश कर दी है। मुख्य न्यायाधीश जस्टिस दीपक मिश्रा दो अक्टूबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं और इससे पहले उन्होंने कानून मंत्रालय के प्रोटोकॉल के तहत अपने उत्तराधिकारी के नाम की सिफारिश की।मुख्य न्यायाधीश के रूप में जस्टिस रंजन गोगोई 3 अक्टूबर को शपथ लेंगे। पंरपराओं के अनुसार, सुप्रीम कोर्ट के दूसरे सबसे वरिष्ठ जज को मुख्य न्यायाधीश बनाया जाता है और इस हिसाब से जस्टिस गोगोई ही वर्तमान सीजेआई के बाद पहले नबंर पर हैं। 2011 में पंजाब और हरियाणा हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस बनने वाले गोगोई अप्रैल 2012 में सुप्रीम कोर्ट आए। उनका कार्यकाल नवंबर 2019 तक का होगा।
जस्टिस रंजन गोगोई उन चार जजों में शामिल थे जिन्होंने पहली बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्य न्यायाधीश पर सवाल खड़े किए थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस करने वाले अन्य जजों में जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस एम लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ शामिल थे। इन चारों जजों ने मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा पर नियमों में अनदेखी करने का आरोप लगाया था। जस्टिस गोगाई अपने फैसलो के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी जाने जाते हैं।

0 Comments