Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मसूरी के लि‍ए काला दि‍न साबि‍त हुआ था 2 सि‍तंबर

पहाड़ समाचार.com
मसूरी: शहीद आंदोलनकारियों की कुर्बानी की बुनियाद पर खड़े उत्तराखंड को जितनी कठिनाई से हासिल किया गया। उतनी ही आसानी से आज इस राज्य को बर्बाद होने दिया जा रहा है। 1 सितंबर 1994 को खटीमा में पुलिस ने बरर्बता से आंदोलनकारियों पर गोलियां बरसाई। उसीका विरोध करने 2 सितंबर 1994 को आंदोलनकारी मसूरी में जुटे थे। आंदोलनकारी शांमिपूर्ण ढंग से आगे बढ़ रहे थे, लेकिन पुलिस ने उनको आगे नहीं बढ़ने दिया। आंदोलनकारियों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। पुलिस की गोलियों से बेलमती चैहान, हंसा धनाई, बलबीर सिंह, धनपत सिंह, मदन मोहन ममगांई और राय सिंह बंगारी शहीद हो गए। अपने साथियों की लाश देखकर आंदोलनकारी उग्र हो गए। पुलिस उपाधिक्षक उमाकांत त्रिपाठी की भी मौत हो गई थी। कई पुलिस कर्मी घायल हो गए। 


राज्य आंदोलन के दौरान दो सितंबर 1994 को मसूरी के झूलाघर में हुए गोलीकांड को याद कर आज भी मसूरीवासी सिहर उठते हैं। मसूरी की शांत वादियों के इतिहास में दो सितंबर को काले दिन के रूप में याद किया जाता है। आंदोलनकारियों की मसूरी स्मारक में लगी तस्वीरें आज सवाल पूछ रही हैं कि, जिस राज्य के लिए हमने अपनी जान कुर्बान की। क्या आपने हमें वैसा उत्तराखंड बनाकर दिया। आज भी आंदोलनकारियों के सापनों का उत्तराखंड का सपना आज भी अधूरा है। आंदोलनकारि‍यों के परि‍वार आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। जो मसले थे, जो सवाल थे। वो सवाल आज भी खड़़े़े हैं। तब जो छोटे थे। आज वो मसले और सवाल और बड़े हो गए हैं।  

मसूरी में ना केवल 6 आंदोलनकारी शहीद हुए ही पुलिस आंदोलनकारियों को गिरफ्तार करने के बाद ट्रकों में ठूंसकर देहरादून पुलिस लाइन ले गई। खूब प्रताड़ित किया गया। इसके बाद सेंट्रल जेल बरेली भेजा गया। आंदोलनकारियों पर सीबीआइ अदालत में मुकदमे चलते रहे। पहाड़ के लोगों ने नहीं बल्कि पूरे पहाड़ ने राज्य निर्माण के लिए हुए आंदोलन में खुद ही हिस्सा लिया। हर घर से कोई ना कोई खुद ही राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल हो रहा था। पर सवाल आज भी खड़ा है कि 18 सालों बाद आज हम कहां खड़े हैं। 

Post a Comment

0 Comments