Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अचानक जेट एयरवेज में सवार यात्रियों की नाक और कान से निकलने लगा खून

मुंबई: जेट एयरवेज की फ्लाइट में क्रू की एक बड़ी गलती की वजह से करीब सौ से अधिक यात्रियों की जान जाते-जाते बची. मुंबई से जयपुर के लिए 166 यात्रियों के साथ उड़ान भरने वाली जेट एयरवेज की फ्लाइट को वापस मुंबई उतारना पड़ा. न्यूज एजेंसी एएनआई ने ट्वीटर पर इस खबर को ट्वीट किया है.
बताया जा रहा है कि जेट एयरवेज की मुंबई-जयपुर उड़ान को टेकऑफ के बाद मुंबई वापस उतारना पड़ा, क्योंकि टेक ऑफ के दौरान क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने का स्विच दबाना भूल गया था, जिसकी वजह से 166 में से 30 यात्रियों की नाक और कान से खून बहने लगा, और कुछ को सिरदर्द की शिकायत हुई. इन यात्रियों का मुंबई एयरपोर्ट पर ही उपचार किया जा रहा है.

फ्लाइट 9 डब्ल्यू 697 पर क्रू केबिन प्रेशर को बरकरार रखने वाला स्विच दबाना भूल गया, जिसकी वजह के करीब 30 यात्रियों के कान और नाक से खून बहने लगे. बताया जा रहा है कि 30 यात्री अभी बीमार हैं, जिनका इलाज चल रहा है. ऑक्सीजन मास्क्स वहां मौजूद थे. कई यात्रियों ने सिरदर्द की शिकायत की.


जेट एयरवेज की उस उड़ान के क्रू को ड्यूटी से हटा दिया गया है, जिसमें केबिन प्रेशर बरकरार न रख पाने की वजह से यात्रियों के कान-नाक से खून बहने लगा था, और उसे टेकऑफ के बाद वापस मुंबई उतारना पड़ा था. नागरिक उड्डयन के महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, एयरक्राफ्ट एक्सिडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने तफ्तीश शुरू कर दी है.

Post a Comment

0 Comments