इसके तहत देश में बनी हुई विदेशी शराब पर एक्साइज ड्यूटी लगाने पर विचार कर रही है। शराब पर टैक्स बढ़ाकर सरकार पेट्रोल और डीजल पर टैक्स घटाएगी। राज्य के एक्साइज विभाग में काम करने वाले एक अधिकारी ने ये जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आईएफएल पर 2013 से टैक्स में किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार का यह विचार है कि आईएमएफएल पर आबकारी शुल्क बढ़ाया जाए, जिससे सरकार को अधिक राजस्व मिल सके। उसके बाद हम पेट्रोल और डीजल पर करों में कटौती कर सकते हैं। राज्य के आबकारी विभाग के प्रमुख सचिव वल्सा नायर सिंह ने कहा कि आईएमएफएल पर शुल्क की समीक्षा का मामला उनके पास नहीं पहुंचा है। इसलिए उन्होंने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की।
महाराष्ट्र बियर पर 2017 में एक्साइज ड्यूटी बढ़ाई गई थी। वहीं देशी शराब और मिलिट्री कैंटीन में मिलने वाली शराब पर 2015 में ड्यूटी बढ़ाई गई थी। महाराष्ट्र में पेट्रोल की कीमतें पूरे देश में सबसे ज्यादा है। महाराष्ट्र पेट्रोल और डीजल पर सबसे ज्यादा वैट वसूलता है। महाराष्ट्र के परभानी में पेट्रोल 91.6 रुपए प्रति लीटर में मिल रहा है। डीजल 80 रुपए के करीब पहुंच गया है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 20 सितंबर को 6 पैसा बढ़कर 89.60 रुपए हो गई। डीजल के भाव में कोई बदलवा नहीं हुआ। डीजल का भाव 78.42 रुपए पर स्थिर है। पश्विम बंगाल, आंध्र प्रदेश जैसे कुछ राज्यों ने पेट्रोल और डीजल के दामों में कटौती की है।

0 Comments