पहाड़ समाचार.com
देहरादून: मध्यप्रदेश के सतना जिले की एक अदालत ने चार वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने के मामले में 23 वर्षीय सरकारी अतिथि शिक्षक को बुधवार को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। इससे पहले भी एक दरिंदे को कुछ ही दिनों में फांसी की सजा सुनाई गई थी। सवाल यह है कि क्या उत्तराखंड में दरिंदगी करने वालों को सजा मिल पाएगी। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बयान भी दिया था कि मासूमों से दरिंदगी करने वालों को सजाए मौत दी जाएगी, लेकिन आज तक उनकी बयान केवल बयान बनकर रह गया है।
पिछले दिनों उत्तरकाशी में मासूम की दंरिदगी के बाद हत्या कर दी गई थी। तब इस बात ने फिर जोर पकड़ा था कि मसूमों से दरिंदगी करने वालों को फांसी की सजा का प्रावधान अनिवार्य कर देना चाहिए। लेकिन, अब तक बस बातें ही हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से देहरादून के स्कूलों में छेड़छाड़ और परिंदगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। फिर भी सरकार मौन है। क्या अब भी प्रदेश में ब्लातकार के लिए सजाए मौत का एलान नहीं होना चाहिए।
मध्य प्रदेश की बात करें तो बलात्कार की घटना के 81वें दिन में यह फैसला आया है। पिछले 79 दिनों से यह पीड़ित बच्ची दिल्ली के एम्स में भर्ती है, जहां उसकी हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। प्रथम अपर सत्र एवं जिला न्यायालय नागौद के एडीजे दिनेश कुमार शर्मा ने चार वर्षीय बच्ची का अपहरण कर बलात्कार करने के मामले में महेंद्र सिंह गोंड को दोषी करार देते हुए उसे मृत्युदंड की सजा सुनाई।
टीआईओ की रिपोर्ट के मुताबिक लोक अभियोजक रामपाल सिंह ने बताया कि अदालत ने उसे आईपीसी की धारा 376 (क,ख) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 5/6 के तहत मृत्युदंड की सजा सुनाई। सिंह ने बताया कि बलात्कार की यह घटना सतना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर उचेहरा थाना क्षेत्र के पन्ना गांव में एक जुलाई की रात को हुई थी। अपने घर के बाहर सो रही बच्ची को महेंद्र अगवा कर ले गया था और दुष्कर्म करने के बाद उसे सुनसान जगह पर फेंक दिया था।

0 Comments