दुबई: भारत-पाकिस्तान भले पिछले कई सालों से द्वीपक्षीय सिरीज ना खेल रहे हों, लेकिन आईसीसी के टूर्नामेंट में दोनों टीमों का आमना-सामना होता रहा है। दोनों के बीच जब भी कोई मैच होता है, उस पर दुनियाभर के क्रिकेट प्रमियों की नजर हाती है। आज एशियाकप में दोनों टीमों के बीच एक बार फिर रनयुद्ध होने जा रहा है। भारत और पाकिस्तान की टीमें दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें इससे पहले पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में भिड़ी थीं, जहां पाकिस्तान ने बाजी मारी थी। भारत-पाकिस्तान की टीमों के बीच जहां मैदान पर रनयुद्ध होता है। वहीं, दोनों देशों के बीच भावनाओं का ज्वार उमड़़ता है। देशभिक्त भी हिलारें मारती है।
रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया का पहला लक्ष्य पाकिस्तान को मात देकर चैंपियंस ट्रॉफी में मिली करारी हार का हिसाब चुकता करना होगा। पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में हांगकांग को आठ विकेट से आसान मात दी थी। अब उसकी कोशिश अपने इसी विजयी क्रम को भारत के खिलाफ भी जारी रखने की होगी। वहीं एशिया कप की बात की जाए तो भारत ने छह बार पाकिस्तान को हराया तो वहीं पांच बार पाकिस्तान जीत हासिल करने में सफल रहा है। अब पाकिस्तान इस रिकॉर्ड बराबरी पर लाना चाहेगा।
लगातार दूसरा मैच खेलगा भारत इस मैच के समय को लेकर हालांकि थोड़ा बहुत विवाद उपजा था। इस मैच से ठीक पहले यानि मंगलवार को भारत का सामना हांगकांग से है। टूर्नामेंट का कार्यक्रम घोषित होने के बाद की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम पर आपत्ति जताई थी। वहीं कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने इस पर सवाल उठाए थे।आयोजकों ने हालांकि मैच की तारीख में बदलाव नहीं किया था और भारत को यह मैच बिना किसी अंतराल के बिना भी खेलना पड़ेगा।
कोहली की गैरमौजूदगी का पाक को होगा फायदा भारत इस टूर्नामेंट में अपने नियमित कप्तान विराट कोहली के बिना उतर रहा है। विराट न सिर्फ टीम के कप्तान हैं बल्कि उन्हें मौजूदा दौर के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है। ऐसे में उनका न रहना पाकिस्तान के लिए राहत की बात हो सकती है। पाकिस्तान के कई खिलाड़ियों ने माना भी है कि कोहली की अनुपस्थिति उनकी टीम के लिए फायदे का सौदा साबित होगी। कोहली के न रहते हुए रोहित के ऊपर जिम्मेदारी बढ़ जाती है। उन्हें न सिर्फ अपने बल्ले से रन निकालने होंगे बल्कि एक कप्तान के तौर पर भी अपनी रणनीतियों में पैनापन रखना होगा। रोहित के अलावा बल्लेबाजी में शिखर धवन के ऊपर बड़ी जिम्मेदारी होगी।
कोहली के बाद बीते कुछ वर्षों में इन दोनों ने भारतीय बल्लेबाजी को मजबूती से संभाला है और अब इन दोनों को एक और कड़ी परीक्षा का सामना करना होगा। मध्यक्रम रोहित के लिए है परेशानी कोहली के न रहते तीसरे नंबर पर लोकेश राहुल आ सकते हैं। वहीं रोहित भी इस नंबर पर अपने हाथ आजमा सकते हैं। रोहित की सबसे बड़ी समस्या मध्यक्रम है जहां चैथे और पांचवें नंबर के लिए उन्हें जद्दोजहद करनी होगी। इन दो नंबरों के लिए रोहित के पास अंबाती रायडू, केदार जाधव, दिनेश कार्तिक और मनीष पांडे के विकल्प मौजूद हैं। वहीं अनुभवी खिलाड़ी होने के नाते महेंद्र सिंह धोनी के कंधों का भार भी बढ़ गया है। टीम की तेज गेंदबाजी भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह के ऊपर निर्भर है। वहीं स्पिन में युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव मुख्य भूमिका में होंगे। फखर जमान पर और इमाम उल हक संभालेंगे पाक बल्लेबाजी की कमान वहीं पाकिस्तान की बात की जाए तो उसकी बल्लेबाजी बाबर आजम, फखर जमान के जिम्मे है।
पाकिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है। अपनी गेंदबाजी के दम पर ही पाकिस्तान ने चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत पर फतह हासिल की थी। गेंदबाजी की जिम्मेदारी मुख्य रूप से हसन अली और मोहम्मद आमिर पर होगी। वहीं युवा उस्मान खान ने भी अपने हालिया प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है। उन्होंने पिछले मैच में तीन विकेट अपने नाम किए थे। स्पिन में पाकिस्तान के पास एक ही मजबूत गेंदबाज है, वो है लेग स्पिनर शादाब खान। पाकिस्तान के पास हालांकि मलिक के रूप में एक अनुभवी ऑफ स्पिनर भी है, लेकिन कई दिनों से उनकी स्पिन का जादू ज्यादा असरदार नहीं रहा है।

0 Comments