Header Ads Widget

Responsive Advertisement

29 साल की बेगम को 62 साल के बूढ़े शौहर ने वाट्सएप पर दिया तलाक

हैदराबाद: तीन तलाक के मामलों को लेकर लंबे समय से बहस चल रही है। इस मसले पर कानून भी बनाया जाना था, लेकिन सरकार उससे जुड़े विधेयक को पास नहीं करा पाई। इधर, तीन तलाक के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। एक और मामला सामने आया है, जिसमें 62 साल के शौहर ने अपनी 29 साल की बेगम को वाट्सएप पर तलाक-तलाक-तलाक लिखकर तलाक दे दिया। 


अपने से आधी उम्र की पत्नी को कथित तौर पर वाट्सएप पर तलाक दे दिया, जिसके बाद महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से मदद मांगी है। महिला का कहना है कि वाट्सएप पर पति की ओर से तलाक मिलने के बाद उसने जब भी उससे बात करने की कोशिश की, वह नाकाम रही।

ह रोचक और चैंकाने वाला मामला हैदराबाद का है, जहां 29 साल की महिला हुमा सायरा यह आरोप लगाया। उसका कहना है कि मई 2017 में उसका निकाह हुआ था। उसका निकाह अपने से करीब दोगुने उम्र के 62 वर्षीय शख्स के साथ हुआ था, जो ओमान का नागरिक था। यह निकाह हैदराबाद में ही हुआ था, जिसके बाद वह अपने शौहर के साथ ओमान चली गई थी।

महिला का आरोप है कि वह करीब एक साल तक ओमान में रही। वहां उसने एक बच्चे को भी जन्म दिया। हालांकि 8 महीने में ही प्रीमैच्योर बेबी हो जाने के कारण बच्चे का स्वास्थ्य ठीक नहीं था और 3 माह बाद ही उसकी मौत हो गई। महिला का कहना है कि उसके शौहर ने बीते 30 जुलाई को उसे चिकित्सा उपचार के नाम पर हैदराबाद भेज दिया था और बाद में उसे तलाक दे दिया।

Post a Comment

0 Comments