Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पहाड़ी छोरे का चयन नहीं होने से नाराज हैं प्रिंस आॅफ कोलकाता

पहाड़ समाचार.com
देहरादून : प्रिस आॅफ कोलकाता। भारतीय क्रिकेट के महान खिलाड़ियों में से एक यानि सौरभ गांगुली पहाड़ी छोरे का टीम में चयन नहीं होने से बेहद नाराज और खफा हैं। भारतीय क्रिकेट टीम ने विराट कोहली की गैरमौजूदगी में हांगकांग के खिलाफ अपना एशिया कप का अभियान की शुरु कर दिया है।

मौजूदा चैंपियन भारत को विराट के बगैर भी खिताबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम में कप्तान रोहित शर्मा के अलावा शिखर धवन, केएल राहुल और हार्दिक पंड्या जैसे खिलाड़ी हैं। लेकिन, पूर्व कप्तान सौरव गांगुली टीम चयन से खुश नहीं हैं। वह इस बात से अचंभित हैं कि टीम में ऋषभ पंत को शामिल क्यों नहीं किया गया। जबकि पंत को सीमित ओवरों की क्रिकेट में स्पेशलिस्ट खिलाड़ी माना जाता है। पंत ने इंग्लैंड दौरे पर सीरीज के आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा था हालांकि वो टीम इंडिया को हार से नहीं बचा सके थे लेकिन उनका इस पारी की सभी ने तारीफ की थी। 
टीआईओ के लिए लिखे अपने कॉलम में गांगुली ने कहा, मैं टीम में पंत का नाम नहीं पाकर अचंभित था। एशिया कप के लिए टीम का चयन ओवल टेस्ट से पहले हो गया था, जिसकी आखिरी पारी में उसने शानदार शतक जड़ा। मुझे यकीन है कि वो वनडे क्रिकेट में भी खेलने के लिए पूरी तरह तैयार है। गांगुली ने भारत पाक मुकाबले को लेकर कहा, बुधवार को पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच को लेकर बहुत चर्चा हो रही है, लेकिन दोनों टीमों के लिए अच्छा होगा कि वो इस मैच से ज्यादा पूरे टूर्नामेंट पर ध्यान लगाएं। 
ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर दिनेश कार्तिक के लगातार असफल होने के बाद भेजा गया था। उन्होंने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत शानदार अंदाज में छक्का जड़कर की थी। पंत को इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के आखिरी तीन टेस्ट मैच में खेलने का मौका मिला। तीसरे टेस्ट में वो अपने बल्ले का कमाल दिखाने में सफल रहे और शतक जड़ा। इसके बाद क्रिकेट विशेषज्ञों ने माना कि वो महेंद्र सिंह धोनी की टीम में जगह लेने के लिए सबसे उपयुक्त खिलाड़ी हैं। गांगुली ने आगे कहा, कोहली की गैरमौजूदगी के बावजूद टीम इंडिया काफी मजबूत है। विराट टीम के मजबूत स्तंभ हैं लेकिन, टीम में रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे मैच विनर खिलाड़ी भी हैं। विराट के बगैर कई खिलाड़ियों को नंबर चार और पांच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा।

Post a Comment

0 Comments