Header Ads Widget

Responsive Advertisement

...तो नवाब पटौदी के लव जिहाद में फंसी थी शर्मिला टैगोर

पहाड़ समाचार.com
शिकागो: नवाब पटौदी के लव जिहाद में फंसी थी शर्मिला टैगोर... जी हां आप विल्कुल पढ़ रहे हैं। शर्मिला टैगोर की वर्षों पहले नवाब पटौदी से हुई शादी लव जिहाद थी। नवाब पटौदी ने उनको लव जिहाद में जाल में फंसाकर शादी की थी। यह बात हम नहीं कह रहे बल्कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से शिकागो में आयोजित सम्मेलन में उठाई गई। इसके साथ एक बार फिर से लव जिहाद का मामला भी गरमा गया है। लव जिहाद की बहस एक बार फिर शुरू हो गई है।

शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस की दूसरी बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदू समुदाय को आत्मसंतुष्ट होकर नहीं बैठ जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी जानते हैं कि यह कार्यक्रम किया जा रहा है, लेकिन हमारे खुद के लोगों को इसकी जानकारी नहीं हैं। वहीं, इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की सालों पहले हुई शादी का मामला भी गरमाया और इसे लव जेहाद से करार दिया गया।

शिकागो में विश्व हिंदू कांग्रेस की दूसरी बैठक के दौरान शर्मिला टैगोर और नवाब पटौदी की शादी को लव जेहाद नाम दे दिया गया। सालों पहले शर्मिला टैगोर ने क्रिकेटर नवाब पटौदी से शादी की थी। जबकि इस कार्यक्रम के दौरान कहा गया कि शादी के बाद शर्मिला टैगोर को धर्म परिवर्तन करना पड़ा और इस्लाम कबूल करना पड़ा। इस दौरान ये भी कहा गया कि उनको अपना नाम बदलकर आयशा बेगम सुल्ताना करना पड़ा। साथ ही ये भी कहा गया कि इनके बच्चों का अरबी नाम रखा गया और इनका पालन-पोषण उसी के अनुरूप किया गया।

बंगाली परिवार में जन्मी शर्मिला टैगोर ने साल 1969 में नवाब पटौदी से शादी की थी और इस्लाम धर्म अपना लिया था, लेकिन वो शर्मिला टैगोर के नाम से ही जानी जाती रहीं। इस मुद्दे पर कहा गया कि उन्होंने सालों तक रोमांटिक लव क्यों किया। क्या ये कुरान में जायज है। शर्मिला के इस्लाम कबूल करने पर भी सवाल उठाए गए। कहा गया कि क्या उन्होंने अपनी मर्जी से किया था, या फिर उनसे कराया गया। कार्यक्रम में ये भी सवाल उठा कि क्या सैफ की पत्नी करीना कपूर ने भी धर्म परिवर्तन किया है? क्या उनका बेटा तैमूर हिंदूत्व को सामने लाएगा?

आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने कहा कि दुनियाभर के हिंदुओं को एकसाथ आने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हालांकि यह मुश्किल है, लेकिन फिर भी इसकी कोशिश होनी चाहिए। भागवत ने कहा कि हिंदू समाज के लिए आपसी समायोजन और एकजुटता बहुत जरूरी है। इस दौरान मोहन भागवत ने महाभारत की कई कहानियों का जिक्र किया और तमाम हिंदुओं से एकजुट होने की अपील की।

Post a Comment

0 Comments