Header Ads Widget

Responsive Advertisement

एक ही काॅलेज में एक साथ बने दो अध्यक्ष

पहाड़ समाचार.com
बड़कोट: आज प्रदेशभर के लगभग सभी डिग्री काॅलेजों में छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। कुछ काॅलेजों का परिणाम आ गया तो, कुछ के परिणाम कल घोषित किए जाएंगे। उत्तरकाशी जिले के बड़कोट महाविद्यालय (तटाऊ) में भी छात्रसंघ चुनाव हुए। परिणाम भी घोषित किए गए, लेकिन अध्यक्ष पद पर ऐसी स्थिति आई कि हेड-टेल का सहारा लेना पड़ा। मजे की बात यह रही कि अध्यक्ष पद पर हार-जीत का  फैसला ही नहीं हुआ। नतीजतन एक चुनाव में एक ही काॅलेज में दो-दो चुने गए। दोनों को छह-छह का कार्यकाल दिया जायेगा।

दरअसल, असल मसला यह है कि अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और रवांई-पर्वत-बंगाण ग्रुप के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। एबीवीपी के आशीष पंवार और आरपीबी के धनवीर को अध्यक्ष पद पर बराबर वोट मिले। इसके बाद काॅलेज में असमंजस की स्थिति बन गई। काफी देर चर्चा के बाद तय किया गया कि दोनों को छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा। 

दोनों को छह-छह माह का कार्यकाल दिए जाने को लेकर विवाद की स्थिति इस बात को लेकर हो गई कि पहले छह माह किसका कार्यकाल रहेगा। यह पहला मौका है, जब बड़कोट डिग्री काॅलेज में इस तरह का मामला सामने आया हो। काफी चर्चा के बाद तय किया गया कि दोनों के बीच हेड-टेल किया जाएगा। इसमें जो भी विजेता होगा। उसको छह-छह माह का कार्यकाल दिया जाएगा। हेड-टेल में एबीवीपी के पास पहले छह माह और आरपीवी के पास अंतिम छह माह का कार्यकाल रहेगा।

Post a Comment

0 Comments