Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भाजपा विधायक ने दी इस्तीफे की धमकी

देहरादून: विधानसभा के मानसून सत्र में उस वक्त माहौल गर्मा गया जब भाजपा विधायक चंदन रामदास ने विधायकी से इस्तीफे की धमकी दे दी। सदन में भाजपा विधायक चंदन ने अपने विधानसभा क्षेत्र बागेश्वर में आदमखोर गुलदार का मामला उठाया। 
उन्होंने कहा कि आये दिन आदमखोर गुलदार किसी न किसी को अपना निवाला बना रहा है। हाल ही में गुलदार बाजार से एक मासूम बच्ची को उठाकर ले गया। जिससे कारण क्षेत्र के लोगों में वन विभाग के खिलाफ आक्रोश के साथ ही गुलदार को लेकर दहशत का माहौल है। 

विधायक ने कहा कि उनकी विधानसभा क्या पूरा बागेश्वर जिला ही जंगली जानवरो से परेशान है। खासकर गुलदार के आतंक से लोग परेशान है। आए दिन कुछ ना कुछ घटना हो ही रही है। पिछले एक साल में दर्जनों घटनाएं सामने आ चुकी है। वन विभाग को कई बार कहा जा चुका है। बावजूद इसके कुछ नहीं किया जा रहा है। क्षेत्र की जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि अगर एक सप्ताह के अंदर आदमखोर गुलदार को पकड़ा या मारा नहीं गया तो वह विधायकी से इस्तीफा दे देंगे। जिसके बाद संसदीय कार्यमंत्री प्रकाश पंत और कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक द्वारा अतिशीघ्र कार्यवाही का भरोसा दिलाने पर उन्होंने इस्तीफा देने का निर्णय वापस लिया। 

Post a Comment

0 Comments