पहाड़ समाचार.com
देहरादून: पूरा उत्तर भारत भारी बारिश की चपेट में है, लेकिन सबसे अधिक प्रभावित हिमाचल हुआ है। हिमाचल में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। बड़ी खबर यह आ रही है कि आईआईटी रुड़की के 35 छात्रों का दल ट्रैकिंग पर गया था, लेकिन कल से उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। छात्रों के दल का अब तक कोई पता भी नहीं चल पाया है। उनसे संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। छात्रों के अलावा 10 अन्य लोग भी लापता बताए जा रहे हैं। हिमाचाल में अब तक 8 और पूरे उत्तर भारत में कुल 11 लोगों की मौत हो चुकी है।
दरअसल, आईआईअी रुड़क के छात्रों का दल ट्रैकिंग पर गया था। एएनआई ने खबर को ब्रेक करते हुए टवीट किया है। खबर के मुताबिक एक छात्र अंकित भाटी के पिता राजवीर सिंह ने कहा कि वे कुल्लू में हमता ट्रेकिंग पास में ट्रेकिंग के लिए गए थे और उन्हें मनाली वापस लौटना था, लेकिन उनसे संपर्क में नहीं हो पा रहा है। अगले 24 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी के कारण, कलगरा जिले के सभी सरकारी और निजी शैक्षणिक संस्थान और आंगनवाड़ी केंद्र मंगलवार को बंद रहेंगे। इसके अलावा चंबा में भारी और लगातार बारिश के बाद चेमेरा बांध के गेट अतिरिक्त पानी छोड़ने के लिए खोले गए हैं।
from- https://twitter.com/ANI
इसके अलावा तीसरे दिन मूसलाधार बारिश से हुए भूस्खलन के कारण 200 से ज्यादा सड़क मार्ग बाधित हुए हैं। मंडी शहर से बाहर चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग और पठानकोट-चंबा राजमार्ग प्रभावित हुए हैं। मनाली, चंबा और डलहौजी शहर राज्य के बाकी हिस्सों से कट गए हैं। रविवार रात को मनाली के समीप उफनती व्यास नदी में वाहन गिर जाने के कारण तीन लोग बह गए।
वायु सेना ने पिछले 2 दिनों में ब्यास नदी में उफान के कारण अलग-अलग जगह पर फंसे 21 लोगों को बचाया है। इस बीच हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने भारी बारिश की वजह से राज्य को हुए नुकसान की भरपाई के लिए केंद्र से मदद मांगी। उन्होंने बारिश से प्रभावित राज्य को आपदा राहत कोष से मदद करने की केंद्र सरकार से अपील की।
बारिश से सिर्फ हिमाचल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरा उत्तर भारत प्रभावित है। उत्तर भारत के पंजाब में भारी बारिश के मद्देनजर पंजाब में रेड अलर्ट जारी किया गया है। पंजाब में मंगलवार को स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे। उत्तराखंड में कल से बारिश का दौर जारी है। पहाड़ी क्षेत्रों में कई सड़के बंद हो चुकी हैं। चारधामों समेत ऊंची चोंटियों पर बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है।

0 Comments