पहाड़ समाचार.com
देहरादून: यूथ आॅईकाॅन राष्ट्रीय अवार्ड के घोषणाओं को दौर शुरू हो गया है। इस कड़ी में पहला नाम तनुजा जोशी का सामने आया है। तनुजो जोशी को यूथ आईकाॅन अवार्ड दिए जाने को लेकर पहाड़ समाचार ने पहले कह दिया था कि इस बार पर्यावरण के क्षेत्र में तनुजा जोशी को दिया जा सकता है। हुआ भी वही। आज यूथ आईकाॅन अवार्ड के संस्थापक निदेशक शशि भूषण मैठाणी ‘‘पारस’’ ने अवार्ड की घोषणा सोशल मीडिया के जरिए कर दी है।
दरअसल, करीब डेढ़ माह पहले शशि भूषण मैठाणी ने तनुजा जोशी के बारे में कुछ जानकारी जाननी चाही थी। तब इस बात का अंदाजा लगाया गया था कि उनको अवार्ड मिल सकता है। यूथ आईकाॅन अवार्ड की काफी लंबी प्रक्रिया और पारदर्शिता के लिए जाना जाता है। आज हुई घोषणा ने पहाड़ समाचार के अनुमान पर मुहर लगा दी।
यूथ आईकाॅन अवार्ड के संस्थापक निदेशक शशि भूषण ‘‘पारस’’ ने बताया कि अवार्ड का चयन पूरी पारदर्शिता से किया जाता है। उसकी थोड़ी लंबी प्रक्रिया है। उसका उदेश्य केवल यह है कि अवार्ड सही प्रतिभा और वास्तव में धरातल पर काम करने वालों को ही मिले। उन्होंने बताया कि जल्द अन्य अवार्डों की भी घोषणा भी जाएगी।

0 Comments