Header Ads Widget

Responsive Advertisement

SSC GD के 54 हजार 953 पदों पर भर्ती, ऑनलाइन करें आवेदन

पहाड़ समाचा.com
नई दिल्ली: एसएससी कॉन्सटेबल के 54 हजार 953 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. उम्मीदवार 17 सितंबर तक इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. 54 हजार 953 पदों पर लाखों लोग आवेदन करेंगे, ऐसे में वेबसाइट डाउन पड़ सकती है और आपको आवेदन करते समय समस्या का सामना करना पड़ सकता है. उम्मीदवार रात 10 बजे से सुबह 9 बजे के बीच आवेदन कर सकते हैं. इस समय वेबसाइट पर ट्रैफिक कम होगा और आप आसानी से आवेदन कर पाएंगे. एसएससी कॉन्सटेबल के पदों पर आवेदन 28 जुलाई से शुरू होने थे लेकिन एसएससी की वेबसाइट में समस्या के चलते आवेदन करने की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था.


आपको बता दें कि एसएससी के एसएससी कॉन्सटेबल  के लि‍ए 54 हजार 953 पदों पर भर्ती के लिए जुलाई में नोटिफिक्शन जाारी किया था. इन पदों पर 10वीं पास आवेदन कर सकते हैं. अगर आप भी इन पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं तो नीचे दी गई जानकारी को ध्यान से पढ़ने के बाद ही अप्लाई करें.

इन पदों पर 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 साल और अधिकतम आयु 23 साल होनी चाहिए. एससी/एसटी उम्मीदवारों को आयु सीमा में पांच वर्ष व ओबीसी उम्मीदवारों को आयु में तीन वर्ष की छूट दी जाएगी. आयु की गणना 1 अगस्त, 2018 से की जाएगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और चिकित्सा परीक्षण के आधार पर  किया जाएगा. आवेदन के लिए उम्मीदवार को 100 रुपए का भुगतान करना होगा. आवेदन फीस का भुगतान एसबीआई चालान, एसबीआई नेट बैंकिंग या डेबिट/ क्रेडिट कार्ड के माध्यम से किया जा सकता है. एससी/एसटी के लिए किसी कोई आवेदन फीस नहीं है.

Post a Comment

0 Comments