Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अनंत यात्रा पर अटल जी....भूटान नरेश ने दि‍ल्‍ली पंहुच दी श्रद्धांजलि‍


पहाड़ समाचार.com

नई दि‍ल्‍ली : भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थि‍व शरीर आज भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। उनके अंतिम दर्शन को हजारों की संख्या में लोग जुटे हैं। इतना ही नहीं भूटान के राजा ने भी दिल्ली पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजिल दी है। इसके अलावा पाकि‍स्‍तान के मंत्री, नेपाल के मंत्रि‍यों समेत दुनि‍या के कई नेताओं ने दि‍ल्‍ली पंहुच अटल जी को नमन कर उनकाे श्रद्धांजलि‍ दी।  


भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पार्थिव शरीर दीन दयाल उपाध्याय स्थित बीजेपी मुख्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। वहां पर हजारों की संख्या में लोग पहुंचकर उनके अंतिम दर्शन कर रहे हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बताया कि उनका अंतिम संस्कार चार बजे नई दिल्ली में राष्ट्रीय स्मृति स्थल पर किया जाएगा। कुछ देर में उनकी अंति‍म यात्रा शुरू होगी। उनकी एक झलक पाने के लि‍ए लोग पूरे रास्‍ते में लाइनों में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं।

अटल बि‍हारी वाजपेयी का हर कोई कायल रहा है। एक बार पाकि‍स्‍तान के प्रधानमंत्री ने कहा था कि‍ अगर अटल जी पाकि‍स्‍तान में चुलाव लड़ेंगे तो वे यहां भी चुनाव जीत जाएंगे। उन्‍होंने ने ही भारत-पाकि‍स्‍तान वार्ता शुरू कराई थी। इसके अलावा दुनि‍याभर में उनके चाहने वाले हैं। हर कोई आज उनको श्रद्धांजि‍ल देने पंहुच रहा है। दुनि‍या के वि‍भि‍न्‍न देशों के राजनेता भारत पंहुच रहे हैं। कुछ पंहुच चुके हैंए जबकि‍ कुछ उनको अंति‍म वि‍दाई देने के लि‍ए पंहुचने जा रहे हैं। ऐसा कम ही होता हैए जब कि‍सी नेता को दूसरे देश के नेता आकर उनके अंति‍म संस्‍कार में शामि‍ल हो रहे हों।

Post a Comment

0 Comments