Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अटल जी और उनके पि‍ता ने साथ की थी वकालत की पढ़ाई


पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़े कई कि‍स्‍से और कहानि‍यां हैं। जि‍तने लोग उनको जानते थे और जानते हैं। उनके पास उनकी उतनी ही कहानि‍यां हैं। उन्‍हीं कि‍स्‍सों में से एक है। उनकी और उनके पि‍ता की वकालत की पढ़ाई। उनके पिता और अटल जी एक साथ एक ही कक्षा में पढ़ते थे। इतना ही नहीं। दोनों हॉस्‍टल में भी साथ ही रहते थे। शुरुआती दौर में अटल जी और उनके पिता एक ही सेक्शन में थे। वे वकालत का अध्ययन कर रहे थे।

वाजपेयी ने खुद ही इसके बारे में एक लेख के जरि‍ए बताया था। उन्‍होंने लि‍खा था कि यह 1945-46 की बात है। उन्होंने ग्वालियर के विक्टोरिया कॉलेज से बीए किया और अपने भविष्य को लेकर वह चिंतित थे। सवाल यह था कि उच्च शिक्षा ली जाए या नहीं। उससे भी बड़ा सवाल था कि अगर आगे पढूं तो कैसे? पिता जी सरकारी सेवा से रिटायर हो चुके थे। दो बहनें शादी के लायक हो गई थीं। स्नातकोत्तर के लिए संसाधन कहां से जुटाऊंगा। 
अटल जी ने इसी लेख में आगे लि‍ख कि एक समय लगा कि भविष्य के सभी दरवाजे लगभग बंद गए हैं। लेकिन, उसी समय भगवान ने एक खिड़की खोली। ग्वालियर के महाराजा श्रीमंत जीवाजी राव सिंधिया मुझे छात्र के रूप में अच्छी तरह जानते थे। उन्होंने मुझे 75 रुपए मासिक छात्रवृत्ति देने का फैसला किया जो आज (2002-03) के 200 रुपए के बराबर था। उन्होंने लेख में लिखा था कि मित्रों के बधाई संदेश मिलने लगे। पिता के चेहरे से तनाव की लकीरें धीरे-धीरे समाप्त होने लगीं। परिवार ने राहत की सांस ली। मैं भी भविष्य के सुखमय सपनों में डूब गया। 
वाजपेयी ने लेख में लिखा कि अचानक उनके पिता ने उच्च शिक्षा ग्रहण करने का फैसला किया। हम सभी आश्चर्यचकित रह गए। वह शिक्षा के क्षेत्र में 30 वर्ष तक योगदान के बाद रिटायर हुए थे। जब देखा कि मैं कानपुर से एमए और विधि की पढ़ाई करने जा रहा हूं तो पिता ने भी मेरे साथ कानपुर जाकर विधि की पढ़ाई करने का फैसला किया।

Post a Comment

0 Comments