Header Ads Widget

Responsive Advertisement

काॅर्बेट पार्क में खुशियों की खुमारी

रामनगर: कर्नाटक से आई कंचभा ने काॅर्बेट पार्क में खुशियां ला दी हैं। कंचभा ने पार्क में बच्चे को जन्म दिया है, जिसकी देखभाल के लिए डाॅक्टर और पार्क प्रशासन रात-दिन एक किए हुए है। कंचभा और उसका बच्चा बिल्कुल स्वस्थ है। बच्चे के पैदा होने से कॉर्बेट के कर्मचारियों में खुशी का माहौल है। जच्चा व बच्चा दोनों स्वस्थ है। फिलहाल बच्चे को मां का ही दूध पिलाया जा रहा है। काॅर्बेट पार्क में ऐसा मौका 25 सालों के लंबे इंतजार के बाद आया है। 

आप चैंके जरूर होंगे कि पार्क में किसके बच्चे ने जन्म दिया और पार्क प्रशासन उसकी इस तरह देखभाल क्यों कर रहा है। दरअसल, यह मामला है ही उतना खास। पार्क में पिछले साल कर्नाटक से नौ हाथियों को कॉर्बेट टाइगर रिजर्व लाया गया था, जिनमें हथिनी भी थी। प्रशिक्षण के बाद इन हाथियों को अलग-अलग जगह गश्त लिए भेज दिया गया था। इसमें एक हथिनी कंचभा कर्नाटक से ही गर्भवती थी। कालागढ़ में उसकी देखभाल भी चल रही थी। जब से कंचभा के गर्भवती होने की जानकारी कॉर्बेट प्रशासन को मिली।
उसी दिन से डाॅ. दुष्यंत कुमार हथिनी की सेहत पर नजर बनाए हुए थे। गुरुवार यानि 2 अगस्त की सुबह सात बजे कंचभा ने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद कॉर्बेट के निदेशक राहुल, उपनिदेशक अमित वर्मा, एसडीओ आरके तिवारी भी कालागढ़ पहुंचे। अधिकारियों की मानें तो 25 साल बाद हथिनी ने कॉर्बेट में बच्चे को जन्म दिया है। इससे पहले ढिकाला में अलबेली हथिनी ने पवनपुरी को जन्म दिया था।
हथिनी की देखभाल के लिए बाकायदा आसाम से हेड महावत को बुलाया गया। उन्हीं की देखभाल में हथिनी ने बच्चे को जन्म दिया। अमित वर्मा ने बताया कि हथिनी 18 से 22 माह के बीच बच्चे को जन्म देती है। छह माह तक खास देखभाल की जाएगी। हथिनी को सादे चारे के साथ ही पौष्टिक आहर और डाॅक्टर की सलाह पर दवाइयां भी दी जा रही हैं। 

Post a Comment

0 Comments