देहरादून : मौसम विभाग ने देहरादून
समेत प्रदेश के दूसरे जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जरी किया है। देहरादून में
अगले 72 घंटे में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभग के पूर्वानुमान को देखते
हुए, प्रशासन ने आंगनबाडी केंद्र और कक्षा 1 से 12 तक के सभी स्कूलों को बंद रखने
के र्निदेश जारी किए हैं।
आपको बता दें कि पहले देहरादून के लिए सामान्य बारिश का अनुमान लगाया गया
था, लेकिन हवा के दबाव के कारण प्रदेश खासकर राजधानी देहरादून में भारी बारिश को
तत्काल अनुमान जारी किया गया है। अनुमान जारी होने के बाद देहरादून डीएम ने
देहरादून और मसूरी के सभी स्कूलों को बंद रखने के र्निदेश दिए हैं। पिछले कुछ
दिनों से मौसक का मिजाज लगातार बदल रहा है। इसके चलते मौसम विभाग के साथ राज्य
आपदा विभाग और स्पेशल रिस्पांस टीमों को अलर्ट पर रखा गया है।


0 Comments