प्रदीप रावत (रवांल्टा)
अब आप मास्टर स्ट्रोक नहीं देख पाएंगे। एबीपी न्यूज पर आने वाले मास्टर स्ट्रोक के मास्टर पुण्य प्रसून बाजपेयी ने चैनल छोड़ दिया या यूं भी कह सकते हैं कि उनको हटा दिया गया। उम्मीद तो कम ही है, लेकिन अगर ऐसा ही चलता रहा तो हो सकता है, एनडीटीवी से रविश कुमार को भी हटा दिया जाए। 2019 के लिए सरकार कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती और इस रास्ते में जो भी बाधाएं आएंगी। उनको पुण्य प्रसून बाजपेयी की तरह हटा दिया जाएगा। मैंने हेडिंग में लिखा कि सच दिखाने की सजा तो नहीं...? हां यह सच दिखाने की ही सजा है। इसकी असल वजह केवल और केवल मास्टर स्ट्रोक ही है...। हर कोई यह सोच कर हैरान है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक ही दिन में एबीपी जैसे बड़े चैनल के मैनेजिंग एडिटर, इंडिया टूडे के आज तक से हाल में आए सीनियर पत्रकार पुण्य प्रसून बाजपेयी और अभिसार शर्मा को चैनल ने हटा दिया या फिर उन्होंने त्याग पत्र दे दिया। दरअसल, इसके पीछे की वजह मास्टर स्ट्रोक है। कुछ दिनों पहले प्रधानमंत्री नरें मोदी ने किसानों की आय दोगुना होने से जुड़े जन संवाद कार्यक्रम को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए संबोधित किया था।
इसी जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान एमपी की महिला किसानों से भी पीएम ने बात की थी। इनमें एक महिला ने बताया कि उनकी आय दोगुनी हो गई है। पुण्य प्रसून बाजपेयी ने महिला के पास रिपोर्ट भेजा और ग्राउंड रिपोर्ट जानने की कोशिश की। पता चला कि महिला अकेले नहीं बल्कि उनका 12 महिलाओं को एक समूह है। जिनकी आय प्रतिमाह 750 रुपये है। पहले वे इतना नहीं कमा पाती थी। अब अगर 750 रुपये को 12 में बांट दिया जाए तो आप अंदाजा लगा सकते हैं कि उन 12 महिलाओं को कितना पैसा मिल पाता होगा।
यह एक उदाहरण मात्र है। मास्टर स्ट्रोक ने सरकार के दावों की एक-एक कर पोल खोलनी शुरू कर दी थी। खास बात यह रही कि मास्टर स्ट्रोक शुरू होने से पहले जो एबीपी न्यूज टीआरपी में गोते लगा रहा था। पुण्य प्रसून बाजपेयी के जुड़ने और मास्टर स्ट्रोक शुरू होने के बाद उसकी टीआपी में खासा इजाफा हुआ था। सरकार चैनल की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर घबरा गई थी। बताया यह भी जा रहा है कि इसको लेकर सरकार ने एक सर्वे भी कराया था। जिसके नतीजे सरकार के लिए डराने वाले साबित हुए।
सरकार ने देश का सही आंकड़े दिखाने के बजाय झूठ की इमारतें खड़ी करनी शुरू कर दी। अपने झूठ को सच साबित करने के लिए सरकार को कोई दूसरा तरीका नहीं सूझा, तो पहले मास्टर स्ट्रोक के प्रसारण के दौरान सिग्नल उड़ाए जाने लगे। फिर भी कुछ नहीं हुआ तो चैनल के मलिकों को डरा धमका कर मास्टर स्ट्रोक के मास्टर और देश की सही तस्वीर पेश करने वालों की ही छुट्टी करा दी गई। वाह सरकार...आखिर कब तक ऐसे डराएंगे।

0 Comments