पहाड समाचार.com
नई दिल्ली: राम लला की जन्मभूमि अयोध्या
में भले ही राम मंदिर बनाने को लेकर सालों से विवाद चल रहा है। राम लला के नाम
पर खूब राजनीति होती है, लेकिन राम लला का मंदिर आज तक नहीं बन पाया। सामाजिक
मोर्चों से लेकर कानून की चौखट तक भव्य राम मंदिर बनाने को लेकर लडाई लडी जा रही
है, लेकिन आज तक सफलता नहीं मिली। लेकिन, थाईलैंड की अयोध्या (अयुथ्थ्या) में
भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया है। इस मंदिर का निर्माण राम जन्मभूमि निर्माण
न्यास ट्रस्ट ही करा रहा है। अयुथ्थ्या में राम जन्मभूमि निर्माण ट्रस्ट की ओर से
विधि-विधान से भूमि पूजन और पूरे धार्मिक अनुष्ठान के बाद राम मंदिर का निर्माण
शुरू हो गया है।
थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक से राम जन्मभूमि निर्माण न्यास
ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जन्मेजय शरण ने पीटीआई को दी जानकारी में बताया गया कि
भारत के अयोध्या राम मंदिर का मामला सुप्रीम कोर्ट में समक्ष विचाराधीन है। उसको
देखते हुए राम भक्तों ने थाइलैंड में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू किया है।
उम्मीद की जा रही है कि अयुथ्थ्या
में राम मंदिर निर्माण के बाद भारत के अयोध्या में भी भव्य राम मंदिर बनने का
रास्ता निकलेगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष ने बताया कि बैंकॉक में राम मंदिर का निर्माण
भारत को विश्वगुरु के रूप में स्थापित करेगा। बैंकॉक में राम मंदिर का निर्माण का चाव फ्राया नदी के
किनारे हो रहा है। जो शहर के बीचोंबीच बहती है। इतिहास के पन्नों को पलटें, तो 15वीं सदी में थाईलैंड की राजधानी
को अयुथ्थ्या कहा जाता था, जिसे स्थानीय
भाषा में अयोध्या कहा जाता है। भारत में अयोध्या सरयू नदी के तट पर बसी है।
भारत
में भले ही राम लला का मंदिर राम जन्मभूमि पर अब तक नहीं हो पाया हो, लेकिन
थाइलैंड में इसका निर्माण तेजी के साथ शुरू हो गया है। राम मंदिर निर्माण विवाद
सिलसिलेवार खडे होने शुरू हो जाते हैं। थाइलैंड से सीख लेकर मंदिर निर्माण की
दिशा में कुछ सकारात्मक होगा, ऐसी उम्मीद की जानी चाहिए। हालांकि मामला अभी
कोर्ट में लंबित है, लेकिन ऐतिहासिक और पौराणिकता को माना जाए तो राम लला का
मंदिर राम जन्मभूमि पर ही बनाया जाना चाहिए। यह देखना होगा कि कोर्ट का क्या
फैसला आता है। यह बात अलग है कि कोर्ट भी आपसी समझौते के जरिए मसले का हल निकालने
का सुझाव दे चुका है। जिस पर अब तक तमाम कोशिशों के बावजूद कुछ हल नहीं निकल
पाया। या यूं कहें कि कहें कि राजनीतिक दल इस मसले को लेकर जानबूझकर विवाद खडा
करना चाहते हैं। राम जन्मभूमि धार्मिक मामल तो है ही, राजनीतिक भी वर्षों से
बना हुआ है। इसको लेकर बीच का रास्ता तो निकाला ही जाना चाहिए।
0 Comments