Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देश की पहली ‘‘स्वाट’’ लगाएगी दुश्मनों की वाट

पहाड समाचार.com
नई दिल्ली : देश को आज पहली स्वाट टीम यानि (स्पेशियल वैपंस एंड टेक्टिस) मिल जाएगी। यह महिला पुलिस की ऐसी फोर्स है, जिसे दुनिया की सबसे कड़ी ट्रैनिंग दी गई है। पलक झपकते ही दुश्मन को ढेर करने की क्षमताओं से लेस यह महिला पुलिस किसी भी तरह के आतंकी हमलों से निपटने में सक्षम हैं। खास बात यह है कि इसी स्वाट में 36 महिलाएं हैं और सभी नाॅर्थ ईस्ट राज्यों से हैं। इस बार 15 अगस्त को प्रधानमंत्री की सुरक्षा का जिम्मा लाल किले की प्राचीर पर इन्हीं पर रहेगा।

गृहमंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को आधिकारिक रूप से दिल्ली पुलिस में महिला स्वाट टीम को शामिल करेंगे। पुलिस में महिला स्वाट टीम को शामिल करना, पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की सोच रही। इन महिला पुलिस कर्मियों को 15 माह की लंबी ट्रेनिंग के बाद तैयार किया गया है।

देश की पहली महिला स्वाट टीम के लिए नॉर्थ ईस्ट की बहादुर महिलाओं को चुना गया है, जिनमें से 13 असम से हैं, अरुणाचल प्रदेश से 5, सिक्किम से 5, मणिपुर से 5, मेघालय से 4, नागालैंड से 2 और मिजोरम और त्रिपुरा से 1-1 शामिल है। पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में आतंकवादी हमलों और बंधक संकटों को संभालने की बात आने पर ये महिलाएं किसी दूसरों से कम नहीं हैं। यहां तक कि उन्हें झारोदा कलान में पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज में उनके ट्रेनर्स ने उन्हें उनके पुरुष समकक्षों से बेहतर रेटिंग दी थी।

महिला कमांडो टीम शहरी परिस्थितियों के साथ-साथ जंगल ऑपरेशन को संभालने के लिए ट्रेनिंग ले चुकी है। साथ ही इन्हें इजरायली कर्व मागा की ट्रेनिंग दी गई है, हथियार रहित होने पर लड़ाई का एक तरीका है। इसके अलावा, एमपी-5 सबमशीन गन और जीलॉक 21 पिस्टल की एक्सपर्ट ट्रेनिंग भी दी गई है। ज्यादातर पश्चिमी देशों में महिला स्वाट टीम नहीं है, ऐसे में भारत में इसे एक बड़ी सफलता के रूप में देख जा रहा। 

नॉर्थ ईस्ट की भाषा बाधक न बने, इसलिए एक इंस्ट्रक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है। भारत की पहली महिला स्वाट को इस बार 15 अगस्त के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा का जिम्मा भी दिया गया है। ये महिला स्वाट टीम उस वक्त तैनात रहेगी, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लाल किले के प्राचीर से देश को संबोधित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments