प्रदीप रावत (रवांल्टा)
क्या आपको भी पता है...कि अजय पाल का घर कब टूटा। अगर आपको यह पता नहीं है, तो उत्तराखंड ग्रुप-सी की परीक्षा में आपको बैठने का कोई अधिकार नहीं है। अगर आपने अभी यह पता नहीं किया कि अजय पाल का घर कब टूटा तो लानत है आप पर...। खैर...अगर अभी यह पता नहीं किया तो कम से कम इतना तो पता कर ही लीजिए कि अजय पाल का घर किस इंजीनियर और मिस्त्री ने बनाया...? वैसे तो भविष्य में कोई परीक्षा होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं, लेकिन 1 प्रतिशत चांस, अगर हो गई तो ये प्रश्न पूछा जा सकता है। गुस्सा आ रहा होगा ना आपको किया क्या अनाप-सनाप लिख रहा है। उत्तराखंड के बेरोजगारों को भी ऐसा ही गुस्सा आता है, जब उनसे ग्रुप-सी की परीक्षा में यह प्रश्न पूछा जाता है कि अजयपाल का घर कब टूटा...? उत्तराखंड ग्रुप-सी में परीक्षा के कुछ प्रश्न तो ऐसे-ऐसे कि गूगल देवता भी उनके सामने पानी मांगता नजर आ रहा है बल...।
आजकल ना तो सरकार सोशल रही और किसी हद तक समाज और समाज के ठेकेदार भी सोशल नहीं रहे। सोशल मीडिया भी कुछ लोगों की वजह से लोगों का और अपना दम निकालने पर तुला है, लेकिन कुछ मामलों में सोशल मीडिया गजब की समाज सेवा करता है। अब आपको पूरी बात बताता हूं।
संदीप उनियाल और शुभम बहुगुणा का वीडियो वारल हो रहा है, जिसमें दोनों सरकार की कार्यप्रणाली पर तो सवाल खड़े कर ही रहे हैं। बेरोजगारों का दर्द भी साफ झलक रहा है। शुभम बेहद खफा नजर आ रहे हैं। कह रहे हैं कि पढ़ने से बढ़िया पत्थर तोड़ने का काम है। कुछ तो कमा लेते। मां-बाप हर माह उनके लिए खर्चा भेजते हैं। उम्र इतनी हो गई कि अब मांगने में शर्म आती है। दोनों कह रहे हैं कि हम निर्बुद्धे हैं। हमें कुछ नहीं आता। नेता जी अपने बंदों के हिसाब से परीक्षा की पात्रता तय कर रहे हैं। हम कुछ भी करदा...मूंफली बेचदा..पोस्ट आॅफिरस मां त्यूं पैंसों की आरडी करद, ज्यूं घर वाला दिण छन। घौर बटी अगल डंडा होणु छ कि ब्यो करा। कखन करनु ब्यो। जै दगड़ी ब्यो करला। वै थैं क्या खिलौल...। कई सवाल, जिनका जवाब शयद सरकार कभी दे पाए...।
असल में बात ये है कि आजकल दो लड़कों..., ठेट पहाड़ी लड़के। घर से बेचारे तैयारी करने देहरादून आए। खूब पढ़ाई-लिखाई की। ग्रुप-सी का फार्म भरा। परीक्षा का दिन आया। परीक्षा में प्रश्न पूछा था अजय पाल का घर कब टूटा...? बेचारे सिर पकड़कर बैठे रहे। घर आए। ल्यूसेंट, आरसी अग्रवाल समेत सामन्यज्ञान की जितनी भी किताबें थी। टटोल मारी पर प्रश्न का उत्तर कहीं नहीं मिला। अब ओ सरकार से प्रश्न पूछ रहे हैं कि हमें नौकरी कब मिलेगी...?

0 Comments