Header Ads Widget

Responsive Advertisement

देवभूमि के एक और लाल की शहादत

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: एक के बाद एक देवभूमि के तीन वीरों ने पिछले एक सप्ताह में देश के लिए कुर्बानी दी है। कोटद्वार के मनदीप सिंह रावत और पोखरियाल गांव (ऋषिकश) के हमीर सिंह के बाद अब टिहरी जिले के एक और लाल ने अपनी शहादत दी है। 4-गढवाल राइफल के शहीद जवान प्रदीप सिंह रावत टिहरी के बराई गांव (बमुड़) दोगी पटटी के मूल निवासी हैं। वर्तमान में उनका परिवार गंगानगर ऋषिकेश में रहता है। 

देवभूमि को अपने वीर जवानों की शहादत पर गर्व है। उनकी वीरता को हर कोई सलाम करता है, लेकिन एक सवाल भी है कि आखिर कब तक देवभूमि की गोद यूं ही सूनी होती रहेगी। कब तक एक के बाद एक पाकिस्तान की सेना की सीज फायर उल्लंघन के बाद चलने वाली गोलियों और पाकिस्तान प्रायोजित आतंक की गोलियां खाते रहेंगे। 

यह सवाल देवभूमि के हर शहीद को अंतिम सलामी देते हुए उठता है। लोगों में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा है। हर शहीद जवान का पिता-भाई, मां, बहिन यह सवाल करते हैं कि कब तक हम यूं अपने वीरों को खोते जाएंगे। जब भी किसी जवान की शहादत होती है। उनके परिजनों का एक ही सवाल होता है कि आखिर सरकार आर-पार का युद्ध क्यों नहीं करते। क्यों नहीं एक बार में ही पाकिस्तान को कड़ा जवाब दे देते। जब भी कोई वीर जवान शहीद होता है। नेता बयान देते हैं कि बदला लिया जाएगा, लेकिन होता कुछ नहीं है। इससे भी लोग खासे गुस्से में हैं। 

Post a Comment

0 Comments