Header Ads Widget

Responsive Advertisement

मौसम की मार, आधे देश पर भारी बारि‍श का कहर


पहाड़ समाचार.com
देहरादून % केरल से लेकर उत्‍तराखंड और हि‍माचल तक भारी बारि‍श का कहर जारी है। भारी बारिश के कारण जन-जीवन पूरी तरह पटरी से उतर चुका है। केरल में अब बारि‍श और भूस्‍खलन से 39 लोगों की मौत हो चुकी है। हि‍माचल के मंडी में बारि‍श ने लोगों का जीना मुहाल कर दि‍या है। जबकि‍ उत्‍तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक हर तरफ बारि‍श ही बारि‍श नजर आ रही है। लोग अपने घरों में कैद होकर रह गए हैं।

हि‍माचल और उत्‍तराखंड पर मौसम की मार चौतरफा पड़ रही है। जहां बारि‍श से भूस्‍खलन हो रहा है। वहीं, भारी बारि‍श के कारण नदि‍यां उफान पर हैं। नदि‍यों के उफान पर रहने से लोग अपने रोजमर्रा के काम भी नहीं कर पा रहे हैं। मैदानी इलाकों में बारि‍श के कारण जलमजाव की स्‍थि‍त हो रही है। जि‍ससे लोग खासे परेशान हैं।

हरि‍द्वार में लगातार हो रही बारि‍श ने लोगों को खासा परेशान कि‍या हुआ है। मनसा देवी की पहाड़ी से मलवा आया, जि‍स कारण ती दुकानें ध्‍वस्‍त हो गई। यह हाल प्रदेश के दूसरे क्षेत्रों का है। पहाड़ लगातार दरक रहे हैं। समूरी-यमुनोत्री मार्ग सुबह से ही बंद है। बद्रीनाथ, केदारनाथा मार्ग भी कुछ जगहों पर क्षति‍ग्रस्‍त है।

पहाड़ों की बात करें तो कुमाऊं में नैनीताल से लेकर पि‍थौरागढ़, चम्‍पावत, बागेवश्‍वर और दूसरे जि‍लों में भारी बारि‍श का कहर जारी है। उत्‍तरकाशी जि‍ले में भी कई जगहों पर भूस्‍खलन हो रहा है। राजधानी देहरादून में भी देर रात से बारि‍श थमने का नाम नहीं ले रही है। भारी बारि‍श को देखते हुए आनन-फानन में स्‍कूलों की छुटी कर दी गई।

उधर, भारत मौसम वि‍ज्ञान केंद्र ने केरल से लेकर असम, तमि‍लनाडु, कोलकाता, उत्‍तर प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, झारखंड, ओडि‍शा, अरूणाचल, मेघालय, सि‍क्‍कि‍म, कर्नाटक समेत 16 राज्‍यों में बारि‍श का हाई अलर्ट जारी कि‍या है।

Post a Comment

0 Comments