नई दिल्ली : राखी का त्योहार नजदीक है। बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए तैयारियां कर रही हैं। बाजार भी रक्षा बंधन के त्योहार को लेकर अपनी तैयारियां कर रहा है। राखी पर जीएसटी की मार पड रही है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने राहत भरा फैसला लिया है। रक्षाबंधन पर राखी की खरीदारी के लिए पॉकेट पर ज्यादा बोझ नहीं पड़ने वाला है। इसका कारण यह है कि राखी को जीएसटी से अलग रखा है। यानी सरकार राखी पर जीएसटी नहीं वसूलेगी। साथ ही गणेश चतुर्थी को देखते हुए मूर्तियों को भी जीएसटी से दूर रखा जाएगा।
वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि ''रक्षाबंधन आ रहा है, हमने राखी पर से जीएसटी की छूट दी है और गणेश चतुर्थी को देखते हुए हमने सभी प्रकार की मूर्तियों, हस्तशिल्प, हथकरघा को भी जीएसटी से अलग रखा है। ये सभी चीजें हमारी विरासत हैं और हमें सम्मान के साथ इन्हें रखना है।''

सरकार की ओर से यह कदम इसलिए भी खास है क्योंकि गणेश चतुर्थी और रक्षा बंधऩ पर घरों में काफी खरीदारियां होती हैं। इसलिए त्योहारी मौसम में इनसे जुड़ी चीजों पर से जीएसटी की छूट मिलना किसी राहत से कम नहीं है। इस साल रक्षाबंधन 26 अगस्त का है। त्योहार को लेकर बाजार से लेकर घरों तक तैयारियां जोरों पर हैं।

0 Comments