Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बिग ब्रेकिंग : कोटद्वार में पनियाली गदेरे ने मचाई तबाही

कोटद्वार : देर रात से हो रही भारी बारिश के कारण कोटद्वार शहर में कई जगहों पर जलभराव हो गया। उफान पर आए पनियाली गदेरे ने कौड़िया स्थित आर्मी कैंपस की कैंटीन की दीवार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। आम पड़ाव में एक मकान धराशाई हो गया। गदेरे ने तटीय क्षेत्रों में भारी तबाही मचाई है। कौड़िया में सूर्या कॉलोनी में कई घरों में पानी और नाले के साथ आया मलबा घुस गया। एक महिला के बहने की भी सूचना मिली है। हालांकि उसकी पुष्टि नहीं हुई है।

वन विभाग के कार्यालय का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पहले भी पनियाली गदेरा तबाही मचा चुका है। स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके का मुआयना कर रही हैं। शहर के बीचों-बीच रिफ्यूजी कॉलोनी में भी जलभराव हो गया।

जैसे-जैसे बारि‍श से हुई तबाही की तस्‍वीरें सामने आ रही हैं। वैसे-वैसे नुकसान की का पता भी चल रहा है। बरसाती नाले में आए उफान ने कई परि‍वारों को बर्बाद कर दि‍या। लोगों ने पूरी रात जागकर सड़क पर बि‍ताई। घर को सारा सामान बह गया है। कई परि‍वारों पर खाने और रहने का संकट हो गया है। लोगों के पास ना तो राशन बचा और ना पहनने के लि‍ए कपड़ेे बचे हैं। प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दि‍या है।
 

Post a Comment

0 Comments