Header Ads Widget

Responsive Advertisement

28 देशों से लूटे गए थे पुणे के 94 करोड़

पहाड़ समाचार.com
पुणे: कुछ दिनों पहले देश की सबसे बड़ी साइवर लूट का मामला सामने आया था। इस लूट में अब नए-नए खुलासे होने लगे हैं। महाराष्ट्र के पुणे कॉसमॉस बैंक का सर्वर हैक कर 94 करोड़ रुपये लूट लिए गए थे। हालिया जानकारी के अमुसार बैंक के सर्वर को हैक कर अमेरिका, कनाडा, यूएई, पोलैंड और तुर्कीस्तान सहित 28 देशों में एटीएम के जरिए 94 करोड़ रुपये निकाले गए थे। 


पुणे के गणेशखिंड रोड स्थित कॉसमॉस बैंक के एटीएम स्विच (सर्वर) कर अज्ञात शख्स द्वारा बैंक का सर्वर हैक किया गया था। चोर ने सर्वर हैक कर 94 करोड़ 42 लाख रुपये की रकम हांगकांग स्थित हेनसेंग बैंक में ट्रांजेक्शन की थी। इस बात की जानकारी होने पर सुभाष गोखले ने चतुश्रृंगी पुलिस स्टेशन में 13 अगस्त को मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसके बाद से ही पुलिस का साइबर सेल मामले की जांच में जुटा है। पुलिस जांच में पाया गया कि कॉस्मोस बैंक के सर्वर की हैकिंग के बाद क्लोन एटीएम कार्डों के जरिए 28 देशों में रुपये निकाले गए हैं।

साइबर सेल के विशेष निदेशक महानिदेशक ब्रिजेश सिंह ने बताया कि जांच में जुटी पुलिस ने करीब 1.20 लाख रुपये की रकम वापस लाने में सफल हुई है। वहीं, पुणे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के जरिए दो संदिग्ध का पता चला है जिसकी तलाश जारी है। जांच में पाया गया कि न सिर्फ विदेशों में बल्कि देश के कई शहरों में भी फर्जी तरीके से दो करोड़ से अधिक की रकम कॉसमॉस बैंक से निकाले गए हैं। इसके मद्देनजर देशभर के करीब एक हजार एटीएम के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का मानना है कि कॉसमॉस बैंक सायबर डकैती में अंतर्राष्ट्रीय गिरोह सक्रिय है। इसलिए विदेशों में फैले सायबर ठगी की जांच से जरूर नतीजे सामने आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments