पहाड़ समाचार.com
प्रदीप रावत (रवांल्टा)
भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी। उनके निधन पर देश का हर नागरिका गमगीन था। ये तो पक्का है कि उनके जाने के बाद उनका रिक्त स्थान कोई नहीं भर पाएगा। भगवान की कसम...मुझे भी बहुत दुख हुआ। नेताओं में मुझे एक मात्र वही पसंद आए थे आज तक। अब वो चले गए हैं, तो मेरे पास भी किसी को पसंद करने का अब कोई आप्शन नहीं है। इधर मैं कुछ ऐसा लिखने जा रहा हूं कि भक्तों का क्रोध भी जागृत हो सकता है। खैर मेरी बला से होता रहे...। भक्त महादेव तो हो नहीं सकते, जो क्रोधित हो जाएंगे और प्रलय आ जाएगी। मुझे तो डर भी सता रहा है कि कहीं अटल जी की अस्थियां कम ना पड़ जाएं...।
बात ये है कि अटल जी के निधन पर जिस तरह पीएम और दूसरे नेता पैदल ही उनकी अंतिम यात्रा में शामिल हुए थे। ऐसा लग रहा था कि वास्तव में इनको गहरा दुख हुआ है। अक्सर नेता दुख थोड़ी गहराई से ही प्रकट करते हैं। प्रधानमंत्री के लिए मेरे मन में श्रद्धा के भाव जागृत होने लगे थे। नेता के तौर पर। प्रधानमंत्री हैं तो हैं ही। पर अब जिस तरह से भाजपा अटल जी की अस्तियों को लेकर देश के 29 राज्यों में यात्रा कर नदियों में प्रवाहित करने का दिखावा कर रही है। वो बिल्कुल ठीक नहीं है।
क्या आपको नहीं लगता कि अटल जी की अस्थियों पर राजनीति हो रही है। पंचतत्व में विलीन हो चुके अटल जी की अस्थियां हरिद्वार में पहले मां ही गंगा में प्रवाहित की जा चुकी हैं, पर ये क्या अब पूरे भारत में अस्थ्यिां प्रवाहित की जा रही हैं। सवाल ये है कि क्या उनकी इतनी अस्थियां बची भी थी या नहीं...? भाजपा वाले कलश भर-भर कर अस्थ्यिां प्रवाहित कर रहे हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं होना चाहिए था।
उनको दुनिया मानती थी कि वो दुनिया के बड़े नेता हैं। आज भाजपा वाले यह साबित करना चाहते हैं कि वो उनको पिछले 10 साल से कुछ नहीं मानती थी। अब वो इस दुनिया में नहीं रहे तो उनके ना रहने का लाभ रानीति के लिए लेना चाहती है। योजनाएं उनके नाम पर की जा रही हैं। स्मारक बनाए जा रहे हैं। अस्थियां विसर्जित की जा रही हैं। एक नहीं पूरे 29 राज्यों की नदियों में। वो भी एक नहीं तीन-तीन और चार-चार नदियों में। आखिर में फिर से वही सवाल खड़ा होता है कि अटल जी की अस्थियां उन कलशों में हैं भी या केवल मिट्टी में तब्दील हो चुकी राख को भरकर लाया गया।
सवाल मेरे नहीं हैं। हर किसी की जुबां पर हैं। अटल जी की भतीजी पहले ही सवाल खड़े कर चुकी है। आरजेडी के उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी भी सवाल कर चुके हैं। उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत भी सवाल उठा चुके हैं। सवाल उठने अभी केवल शुरू ही हुए हैं। जिस तरह से अटल जी के नाम पर अस्थि विसर्जन का नाटक किया जा रहा है। वह पूरी तरह राजनीतिक और नाटक ही लग रहा है। विसर्जन यात्रा के कार्यक्रमों में विधायक और मंत्री ठहाके लगा रहे हैं। ये कैसी श्रद्धांजलि...।

0 Comments