Header Ads Widget

Responsive Advertisement

बेबी रानी मौर्या बनी उत्तराखंड की नई राज्यपाल

पहाड़ समाचार.com

देहरादून : उत्तराखंड की नई राज्यपाल बेबी रानी मौर्या होंगी। मंगलवार की शाम केंद्र सरकार ने कई राज्यों में नए राज्यपालों की नियुक्ति की है। जिसमें उत्तराखंड भी शामिल है। बेबी रानी मौर्य निवर्तमान राज्यपाल डा. केके पाल की जगह लेंगी।

इससे पहले डॉ. केके पॉल उत्तराखंड के राज्यपाल थे। जिनका कार्यकाल 8 जुलाई माह में समाप्त हो गया था। जिसके बाद उन्हें कार्यवाहक राज्यपाल नियुक्त किया गया था।

लाल जी टंडन को बिहार, गंगा प्रसाद को सिक्किम, सतपाल मलिक को जम्मू-कश्मीर, सत्यदेव नारायण आर्य को हरियाणा, तथागत रॉय को मेघालय, कप्तान सिंह सोलंकी को त्रिपुरा का राज्यपाल बनाया गया है

Post a Comment

0 Comments