पहाड़ समाचार.com
उत्तरकाशी : गुड़िया हम शर्मिंदा हैं। तेरा कातिल दरिंदा जिंदा है। ये नारे तब तक गूंजते रहेंगे। जब तक दरिंदे को फांसी नहीं मिल जाती। 12 साल की मासूम को दरिंदगी से रेप और कत्ल करने वाला इसी देवभूमि का है। देवभूमि को कलंकित करने वाले दरिंदे को जिंदा रहने का कोई अधिकार नहीं है। हमें उम्मीद है कि दरिंदे को फांसी होगी। सरकार से बिल्कु नहीं। पहले भी नहीं और अब भी नहीं। मामले का संज्ञान हाई कोर्ट ने खुद ले लिया। उम्मीदें न्यायालय से इसलिए भी ज्यादा हैं कि मामले का संज्ञान किसी और ने नहीं, बल्कि उत्तराखंड के कार्यकारी चीफ जस्टिस राजीव शर्मा ने लिया है।
मुकेश लाल उर्फ बंटी यही नाम है मासूम गुड़िया के दंरिदे का। पुलिस को मामले का खुलासा करने में चार दिन लग गए। भले ही जांच में आईजी संजय गुंज्याल से लेकर तमाम तरह के एक्पर्ट लगे हों, लेकिन किसी ने भी उस एंगल पर काम नहीं किया, जिस पर सबसे पहले ध्यान दिया जाना चाहिए था। दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाला जितना वहशी और दरिंदा है। उतना ही चालक भी निकला।
भागीरथी में फेंकना चाहता था शव
मासूम के साथ रेप करने के बाद बेरहमी से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया। जिस तरह से उसने घटना के बारे में बताया वह किसी की भी रूह कंपा सकता है। दरिंदा तब तक दरिंदगी करता रहा, जब तक गुड़िया बेदम नहीं हो गई। उसके बेदम होने के बाद उसका गला घोंट दिया। वह मासूम गुड़िया के मुर्दा शरीर को भागीरथी में फेंकना चाहता था, लेकिन उसे किसी के आने की आहट सुनाई दी और वो डेड बाॅडी को पुल पर ही छोड़कर फरार हो गया।
दरिंदे की चालाकी में उलझी पुलिस
जैसे ही लोग वहां जमा होने लगे। वह भी लोगों के साथ प्रदर्शनकारी बनकर शामिल हो गया। खुद को बचाने के लिए उसने सुबह से गायब चल रहे बिहारी मजूदरों के बारे में पुलिस को बताया। उसे मालूम था कि ऐसा करने से वह पुलिस को भटका देगा। हुआ भी वही। पुलिस बिहारी मजूदरों को पकड़ने के लिए देहरादून और टिहरी की ओर भागी। इस बीच आरोपी ने अपने कपड़े धो दिए, जो उसने वारदात के वक्त पहने थे। लोगों के साथ प्रदर्शन में भी शामिल रहा। थाकि उस पर शक ना हो।
पुलिस से यहां हुई चूक
दरअसल, पुलिस को इस बात की जानकारी पहले हो गई थी कि उसकी बड़ी बहन घर पर नहीं थी। पुलिस को यह भी अनुमान था कि आरोपी जो भी होगा। उसका निशाना बड़ी बहिन थी। उसके नहीं मिलने पर दरिंदे ने छोटी बहन को ही नोच डाला। पुलिस ने बड़ी बहिन से पूछताछ तो की, लेकिन गंभीरता से नहीं लिया।
पुलिस को जब कहीं से कुछ हाथ नहीं लगा, तब पुलिस ने फिर से मासूम गुड़िया की बड़ी बहिन से पूछाताछ की। उसने बताया कि गांव में खच्चर चलाने वाले मुकेश लाल उर्फ बंटी ने उसे रात को घर से उठा ले जाने की धमकी थी। उसीके डर से वह घर छोड़कर अपने मामा के घर चली गई थी। यहीं से पुलिस को यह समझते देर नहीं लगी कि हत्यारा भीड़ के बीच ही मौजूद है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना पूरा गुनाह भी कबूल लिया।
उत्तरकाशी के युवा डीएम आशीष चैहान ने एक बार फिर से अपनी काबिलियत साबित की। मासूम गुड़िया रेप और मर्डर कांड की जानकारी मिलते ही सबसे पहले लोगों के बीच पंहुचे। शव को कब्जे में लिया। जांच के लिए देहरादून से एक्सपर्ट बुलाए गए। सरकार को पूरी घटना की जानकारी दी गई। हालांकि सरकार कुछ करने के बजाय दूसरे कामों में ही उलझी रही। डीएम आशीष चैहान ने सबसे पहले
चार जिलों की नेट सेवा बंद कराई।
नेट सेवा बंद कराना काफी लाभदायक रहा। इससे एक बड़ा दंगा भड़कने से बच गया। जिस तरह से पहले दिन यह बातें सामने आई थी कि आरोपी मुस्लिम हैं। उससे लोगों को गुस्सा सतवें असमान पर था। मैसेज के खूब फैलाया जा रहा था। नेट सेवा बंद होने के बाद मामला उत्तरकाशी तक ही सिमटा रहा। हालांकि लोगों ने प्रदेशभर में प्रदर्शन किए, लेकिन हिंसक प्रदर्शन होने से बच गये। 
0 Comments