Header Ads Widget

Responsive Advertisement

‘बदलता उत्तराखंड’ कुछ सवाल खुद से...?

पहाड़ समाचार.com
देहरादून : उत्तराखंड बदल रहा है। पलायन से पहाड़ बर्बाद हो रहे हैं। गांव खाली हो रहे हैं। गांवों में बाहरी लोगों की संख्या काफी तेजी से बढ़ रही है। पहाड़ के लोग पहाड़ में खुद को अल्पसंख्यक सा महसूस कर रहे हैं। आए दिन बाहरी लोगों के पहाड़ में आने और फिर धीरे-धीरे अपने पैर जमाकर पहले ठेली और फिर दुकान फिर मकान। से सफर तेजी चल रहा है। इसकी रफ्तार पर ना तो जिम्मेदारी अधिकारी लगाम लगा रहे हैं और ना हम खुद ही कुछ कर रहे हैं। उत्तरकाशी की घटना ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। यह बात अलग है कि दरिंदा यहीं का निकला। ये बात भी चिंता करने वाली है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद लोगों के गुस्से पर जैसे बर्म की सिल्ली चढ़ गई हो। 


क्या ये यह सही है कि अगर आरोपी बाहरी होता, तो प्रदर्शन और राजनीति होती रहती। या अगर आरोपी मुस्लमान होता तो, गुड़िया के लिए न्याय मांगने वाले सड़कों और शहरों में पुतले फूंक रहे होते...। अपराधी तो अपराधी होता है। क्या किसी मासूम का रेप कर निर्मम हत्या करने वाला हिंदू, मुस्लमान, पहाड़ी या बाहरी हो सकता है। क्या उसे केवल अपराधी की नजर से नहीं देखा जाना चाहिए...। जैसे देश बदल रहा है। विकास पागल हो रहा है। उसी तरह अपना उत्तराखंड भी बदल रहा है। हिमालय समीर के नाम से मशहूर समीर गुप्ता जी ने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है...। 

गंभीर और जरूरी सवाल 
तमाम तरह के अपराध और बढ़ती विकृतियों के साथ उपजते सवालों का जवाब पहाड़ वासियों को खुदे देने का समय है। देवभूमि की खुशफहमी से बाहर निकलने का समय है। प्रदेश के बदलते सामाजिक और आर्थिक स्वरूप के हिसाब से अपनी सोच और समझ का पुनरावलोकन का समय है। किसी भी आपराधिक घटना को क्षेत्रीय या सांप्रदायिक जामा पहनाने से आप उन असामाजिक शक्तियों को मौका दे रहे हैं जो बैठी ही शांति भंग करने की ताक मे होती हैं। जब हम किसी को ना भगाने और न घुसने देने जैसी बातें करते हैं तो, याद रहे ऐसी चीजों की अपने ढंग की प्रतिक्रिया होती है, जिसकी मार बाहर बसे, कारोबारी या नौकरी करते उन उत्तराखंडियों को झेलनी पड़ सकती हैं, जिनका कोई दोष नहीं है। 

वो खुद नहीं आते, उनको हम ही ला रहे हैं
असल बाता यह है कि ज्यादातर मजदूर और कारीगरों को लाने या काम पर लगाने का काम ठेकेदार या स्थानीय कारोबारी ही करते हैं? उन सबको दुकान और मकान स्थानीय लोग ही देते हैं। फिर हम दोष किसी और को क्यों दे रहे हैं ? क्या वैरिफिकेशन कराना उनको लाने वालों की जिम्मेदारी नहीं है? फेरी वाले, कबाड़ी आदि का चिन्हीकरण, वैरीफिकेशन क्या राजस्व पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है? जब भी हम कोई गैप छोड़ते हैं तो उसे कोई भरता है ये सामाजिक नियम है।

मजदूर, मिस्त्री, सब्जी की ठेली, नाई की दुकान, वेल्डिंग, गैराज मकैनिक, फर्नीचर का काम अगर हमें करने मेें शर्म है तो कोई तो करेगा ही। खुद करने वाले बनो क्यों कोई बाहर से आएगा। वैसे जब हम यह कहते हैं कि हमारे यहां से कुक और शेफ सब जगह छाये हुए हैं, इसे किस नजर से देखा जाए? उत्तराखंड से जाकर जब हम बाहर मजदूरी, नौकरी करते हैं या मकान लेते हैं, उसे किस नजर से देखें? ये काम हमारी शान के खिलाफ है और पलायन का सीधा मतलब है बाहर के कामगारों की आमद। फिर कहना पड़ेगा कि हमें धरना, प्रदर्शन पर बहुत कम ऊर्जा गवांनी पड़ेगी यदि हम एक सामाजिक दायित्व के रूप मे अपने आसपास किसी भी नए और अनजान को जानने या फिर उसे टोकना या पूछना शुरू करें। जिन लोगों को आप संदीग्ध मान रहे हैं, उनकी जानकारी प्रशासन देना हमारी आदत कहां बन पाई है। 

Post a Comment

0 Comments