Header Ads Widget

Responsive Advertisement

भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन, दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने दी मुखाग्नि

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के वरिष्ठ नेता और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी दत्तक पुत्री नमिता भट्टाचार्य ने उन्हें मुखाग्नि दी। गुरुवार को लंबी बीमारी के बाद उनका देहांत हो गया था। वे 93 वर्ष के थे। उनकी अंतिम यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी उनके पार्थिव शरीर के साथ पैदल चल रहे थे।
साभार - ANI

आज अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए शुक्रवार सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति उनके आवास पर पहुंचे थे। उसके बाद वाजपेयी जी के पार्थिव शरीर को उनके आवास से बीजेपी के दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर बने पार्टी के नए मुख्यालय पर लाया गया। यहां उनके पार्थिव शरीर को आम लोगों के दर्शन के लिए रखा गया था। यहां पक्ष विपक्ष के नेताओं के समेत हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि दी। उनके अंतिम दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा था।


इससे पहले दि‍ल्‍ली की सड़कों पर अपने प्रि‍य नेता को अंति‍म वि‍दाई देेने लोखों की संख्‍या में लोग उमड़ आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर हर नेता और मंत्री उनकी अंति‍म यात्रा में पैदल ही उनको चलते रहे। केवल भारत ही नहीं। नेपाल, अफगानि‍स्‍तान, भूटान, बांग्‍लादेश समेत दुनि‍या के कई देशों के नेता उनको श्रद्धांजलि‍ देने दि‍ल्‍ली पंहुचे। उनको अंति‍म वि‍दाई देते हुए हर आंख नम थी। 

Post a Comment

0 Comments