नई दिल्ली। रजनीति अपने रंग तो दिखाती ही है। चाहे वह किसी भी देश की हो। राजनीति अब केवल और केवल क्षेत्र, जाति और समुदाय विषेश पर आकर टिक गई है। कुछ ही ऐसा ही खुलासा पत्रकार से नेता बने और हाल ही में आम आदमी पार्टी से त्यागपत्र देने वाले आशुतोष ने। उन्होंने ट्वीटर कर कहा कि चुनाव में वोट मांगने के लिए उनसे उनकी जाति पूछी गई। जबकि उनके पूरे पत्रकारिता के करियर में कभी किसी ने उनसे उनकी कास्ट के बारे में नहीं पूछा।
आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद पूर्व पत्रकार आशुतोष ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बिना नाम लिए बड़ा हमला बोला है. आशुतोष ने ट्वीट कर लिखा कि उनके 23 साल के पत्रकारिता के करियर में उन्हें कभी अपनी जाती का इस्तेमाल नहीं करना पड़ा, लेकिन पार्टी की ओर से जब चुनाव लड़ना पड़ा तब मुझे इसके लिए कहा गया. इससे एक बात तो साफ हो गई कि विकास की राजनीति की बात करने वाले अरविंद केजरिवाल और उनकी पार्टी जाति की राजनीति के तवे पर ही अपनी रोटियां सेक रहे हैं।
आशुतोष ने बुधवार को लिखा, 23 साल के पत्रकारिता के करियर में कभी किसी ने मुझसे मेरी जाति या फिर उपनाम नहीं पूछा. मैं हमेशा मेरे नाम से ही जाना जाता रहा था. लेकिन जब मुझे 2014 लोकसभा चुनाव लड़ने के दौरान कार्यकर्ताओं से जब मिलवाया गया तो मेरे सरनेम का इस्तेमाल किया गया. हालांकि, मैंने इसका विरोध किया था. लेकिन तब मुझे कहा गया कि सर, आप कैसे जीतोगे. आपकी जाति के यहां काफी वोट हैं.
बता दें कि मंगलवार को ही आम आदमी पार्टी की प्रमुख नेता आतिशी के सोशल मीडिया में नाम बदलने का मामला सामने आया था. ट्विटर हैंडल पर पहले उनका नाम आतिशी मर्लेना था, लेकिन अब उनके नाम से मार्लेना हटा दिया गया है. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि वह पूर्वी लोकसभा के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार हो सकती हैं.

0 Comments