पहाड़ समाचार.com
नई दिल्ली: 50 रुपए और 100 रुपये का नोट नकली है या नहीं ये कम ही लोग चेक करते हैं। लेकिन, हर कोई भी दुकानदार लेनदेन करते समय 500 और 2000 रुपये का नोट चेक करता है कि वो नकली है या नहीं। इसी का फायदा उठाकर लोग 100 रुपए और 50 रुपयेके नकली नोट भारी मात्रा में चला रहे हैं। 50 रुपए के नकली नोट में पिछले साल भारी इजाफा हुआ। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट में ये चाैैंकाने वाला खुलासा हुआ है। रिजर्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले साल 5,22,783 (संख्या) नकली नोट पकड़े गए। इसमें 63.9 फीसदी नोट बैंकों ने पकड़े।
रिपोर्ट के मुताबिक साल 2017-18 में 100 रुपये के नकली नोट में 35 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसी तरह 50 रुपए के नकली नोट में पिछले साल के मुकाबले 154.3 फीसदी की बढ़त आई है। साल 2016 -17 में 50 के नकली नोटों की संख्या 9,222 थी जो 2017-18 में बढ़कर 23,447 हो गई। इसमें बड़ा इजाफा हुआ। इसी तरह 100 रुपए के नकली नोटों की संख्या 2016-17 में 1,77,195 थी ये 2017-18 में बढ़कर 239,182 हो गई। लोगों ने 200 रुपए के नए नोट भी नकली बनाने शुरू कर दिए हैं।
बैंकों ने ऐसे 79 नकली नोट पकड़े हैं। इसी तरह नए 500 के 9,892 नकली नोट भी पकड़े गए हैं। पिछले साल के मुकाबले 2000 के नकली नोटों में भी बढ़ोतरी हुई है। साल 2016-17 में सिर्फ 638 नकली नोट पकड़े गए थे जबकि 2017-18 में इनकी संख्या बढ़कर 17,929 हो गई।सबसे आश्चर्य की बात ये ही कि 2017-18 में 2 रुपए का भी 1 नकली नोट पकड़ा गया है। वहीं, 10 रुपए के 287 नकली नोट पकड़े गए। साल 2017-18 में 1 रुपये के भी 4 नकली नोट पकड़े गए।

0 Comments