Header Ads Widget

Responsive Advertisement

टिहरी में बड़ा हादसा तीन मकान दबे, अब तक तीन लोगों की मौत

पहाड़ समाचार.com
देहरादून: टिहरी की बालगंगा तहसील के ग्राम कोट में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन होने आए मलबे में तीन मकान दब गए हैं। अब तक मलबे से 3 शव निकाल लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि घरों में कमसे कम 8 लोग थे। हादसा घनसाली से करीब 33 किलोमीटर आगे हुआ है।


भारी बारिश लगातार लोगों पर आफत बरसा रही है। 25 अगस्त को कोटद्वार में भारी बारिश ने तबाही मचाई थी। अब टिहरी में बड़ा हादसा हो गया है। भारी बारिश के कारण घरों के ऊपर अचानक से पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते। मलबा घरों को अपनी चपेट में ले चुका था। मलबा इतनी तेजी से आया कि लोगों को घरों से बाहर निकलने का मौका भी नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम टिहरी सोनिका समेत कई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। सडीआरएफ की टीमें भी पहुंच गई हैं। उससे पहले स्थानीय लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया था। 

Post a Comment

0 Comments