पहाड़ समाचार.com
देहरादून : प्रदेश में चार नए जिलों की घोषणा तो कई बार हो चुकी है, लेकिन तीन मौके ऐसे आए, जब लगा कि अब जिले बन जाएंगे। सरकारों ने आदेश भी जारी किए। फिर भी जिलों का निर्माण नहीं हो पाया। इन दिनों रवांई घाटी में जिले की मांग को लेकर आंदोलन चल रहा है। बड़कोट से शुरू हुआ आंदोलन पूरी रवांई घाटी में अपने-अपने ढंग से होने लगा। ठीक उसी तरह जैसे अपनी ढपली, अपना राग होता है। अब राग उन जिलों में भी पंहुचने लगा है, जिनको बनाने की घोषणा की गई थी। 6 सितंबर को देहरादून में सभी चार घोषित जिलों के लोगों ने रैली का एलान किया। अब देखना यह होगा कि इस रैली में क्या-क्या रंग देखने को मिलेंगे।
अब बात जिले बनने और ना बनाने की है। कुछ जगहों पर भले ही मुख्यालय को लेकर कोई विवाद ना हो, लेकिन यमुनोत्री जिला बनाने का आंदोलन पहले से ही दो धाड़ों में बंट चुका है। पुरोला वाले पुरोला को मुख्यालय बनाने की मांग कर रहे हैं। जबकि बड़कोट में एक सूत्रीय मांग, यमुनोत्री जिला निर्माण की मांग को लेकर ही आंदोलन चल रहा है। जिला निर्माण आंदोलन की लड़ाई अब पूरी तरह इसी दिशा में मुड़ती नजर आ रही है। ऐसे में इस बात की गारंटी कम रह जाती है कि जिला बनेगा या नहीं।
दरअसल, जब तक हम लड़ते रहेंगे, तब तक जिले का निर्माण संभव नहीं है। यमुनोत्री जिला तक कत नहीं बन सकता, जब तक हम यह तय नहीं कर लेते कि जिला मुख्यालय कहां बनेगा। आंदोलन अपनी जगह ठीक है। हमारी मांग भी बेहद पुरानी है। 1975 से जिले की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक वह पूरी नहीं हुई।
दरअसल, जब तक हम लड़ते रहेंगे, तब तक जिले का निर्माण संभव नहीं है। यमुनोत्री जिला तक कत नहीं बन सकता, जब तक हम यह तय नहीं कर लेते कि जिला मुख्यालय कहां बनेगा। आंदोलन अपनी जगह ठीक है। हमारी मांग भी बेहद पुरानी है। 1975 से जिले की मांग कर रहे हैं, लेकिन आज तक वह पूरी नहीं हुई।
पुरोला क्षेत्र के लोग पहले से ही जिला मुख्यालय पुरोला मेंं ही बनाए जाने की मांग को लेकर अड़े हैं। होना ये चाहिए कि लड़ाई जिले को लेकर लड़ी जा रही है। जब तक जिला नहीं बन जाता मुख्यालय के बारे सोचना सही नहीं है। दूसरी सात ये है कि जिले के बजाय मुख्यालय की मांग करने से जिला निर्माण का दावा भी कमजोर पड़ सकता है।
जहां तक 6 सितंबर को देहरादून में रैली की है। मुख्यमंत्री पहले ही जिलों की घोषणा करने का मन बना चुके हैं। वे इस बात के संकेत भी दे चुके हैं कि जिलों की घोषणा की जा सकती है। राज्य सरकार दोहरे निशाने साधने की तैयारी में है। 2019 में लोकसभा चुनाव होने हैं। राज्य से पांच लोकसभा सीटों को हथियाने के लिए सरकार कुछ तो करेगी ही। हाल ही में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत दिल्ली में पांचों सीटों जिताने का वादा भी कर आए हैं। उससे एक बात तो साफ है कि कुछ तो ऐसा करना होगा, जिससे एक तीर से कई शिकार हो जाएं। निकाय चुनाव को लेकर अब तक सरकार ने भले ही कोई निर्णय नहीं लिया हो, लेकिन निकाय चुनाव के लिए भी सरकार को माइलेज चाहिए ही होगा।
चुनावी माइलेज के लिए सरकार एक बार फिर घोषण करेगी। हो सकता है आदेश भी जार दिए जाएं। प्रक्रिया भी शुरू कर दी जाए, लेकिन कुछ ऐसा पेंच सरकार छोड़ देगी, जिससे आप और हम फिर ठगे रह जाएंगे। किसी भी आंदोलन से पहले हमें यह तय करना होगा कि जिला मुख्यालय कहां बनेगा। जब तक हम आपसी लड़ाई खत्म नहीं करेंगे। तब तक जिले के बारे में सोचाना थोड़ा बेमानी होगा। अब यह हमें ही तय करना होगा कि करना क्या है...?

0 Comments