Header Ads Widget

Responsive Advertisement

अवैध बि‍स्‍तयों पर अध्यादेश वाली सरकार पर्यटन पर चुप क्यों है...?


पहाड़ समाचार.com
देहरादून: पि‍छले दि‍नों हाईकोर्ट ने अवैध बस्तियों को ध्‍वस्‍त करने का आदेश दि‍ए थे। उनको बचाने के लि‍ए सरकार के मंत्री से लेकर वि‍धायक तक आंदोलनकारी बन गए थे। उसका कारण यह था कि‍ जि‍न अवैध बि‍स्‍तयों  के लिए सरकार खुद ही सड़क पर आ गई, उन बस्‍ति‍यों में वोट रहते हैं। ये बात अलग है कि‍ उनमें से 80 प्रति‍शत अवैध वोट हैं। सरकार को उनके अवैध होने से काेई फर्क नहीं पड़ता। वो भी तब जब सीएम त्रि‍वेंद्र सि‍ंह रावत खुद ही एलान करते हों कि‍ प्रदेश में अवैध ढंग से रहने वालों को बाहर कि‍या जाएगा। सरकार ने न्‍यायालय के आदेश को प्रभावहीन करने के लि‍ए आनन-फानन में वोटों वाला अध्यादेश लाया। लेकि‍न, वो सरकार अब कहीं नजर नहीं आ रही जो विदेशों में उत्तराखंड का पर्यटन बढ़ाने के लिए सैर करने जाती है। वो सरकार जो कहती है कि पर्यटन हमारे प्रदेश की रीढ़ है। वो सरकार जो प्रदेश के 13 जिलों में 13 नए डेस्टिनेशन बनाने के दावे करती है। वाेे तब जब पर्यटन पर इमरजेंसी लगी है। पर्यटन हमारे प्रदेश के आय के प्रमुख साधनों में से एक है। बावजूद, सरकार गंभीर नहीं है।  अवैध बस्‍ि‍तयों के लि‍ए अध्‍यादेश लाने वाली सरकार पर्यटन के मसले पर नजर आना तो दूर, कुछ कहते हुए भी नहीं सुनाई दे रही। 


उत्तराखंड में पर्यटन पर इस साल दूसरी बार इमरजेंसी लगी है। हाईकोर्ट के बुग्यालों में रात्रि विश्राम पर रोक के बाद पर्यटन क्षेत्रों में इमरजेंसी जैसेे ही हालात हो रखे हैं। पर्यटकों और पवर्ताराहियों से गुलजार रहने वाले ग्लेशियर और बुग्याल सूने हो गए हैं। हजारों लोग एक झटके में बेरोजगार हो गए। देश और विदेश से आए पवर्तारोही परेशान हैं। पोर्टर का काम करने वाले लोग बेरोजगार हो गए हैं। बावजूद इसके सरकार कुछ करने को तैयार नहीं है। 
उच्च न्यायालय के आदेशों का सरकार पालन करे, लेकिन सरकार को इसका उपाय भी खोजना होगा। इससे पहले रीवर राफ्टिंग पर भी सरकार की खराब नीतियों या यूं कहें कि बगैर नीतियों के लोगों को नुकसान और परेशानी उठानी पड़ी थी। इमरजेंसी इसलिए कि इस समय जिस तरह के हालात उत्तरकाशी के हरकीदून से लेकर हर्षिल, गंगोत्री के दयारा बुग्याल, जोशीमठ, बागेश्वर, चम्पावत और पिथौरागढ़ के गुलजार रहने वाले पहाड़ों और बुग्यालों के हैं, वाेे किसी डरावने सपने और इमरजेंसी से कम नहीं हैं। पर्यटकों से गुलाजार रहने वाली जगहों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह ठप हो गया है। 

हाईकोर्ट की चिंता लाजमि है। दरअसल, सरकारें कुछ करती हुई नजर नहीं आ रही हैं। सरकार को हर बार न्‍यायालय को ही जगाना पड़ रहा है। सरकार ने खुद से कभी इस बात की चिंता ही नहीं कि जो कदम हाईकोर्ट को उठाने पड़ रहे हैं। उनके लिए कोई नीति बनाई जाए। आखिर कब तक सरकार न्यायपालिका के जगाने के बाद ही जागेगी। सरकार को उन बातों पर ध्‍यान देना चाहि‍ए, जि‍नको करने के कोर्ट ने नि‍देर्श दि‍ए हैं। 

हाईकोर्ट ने अपना काम कर दिया है। अब सरकार का काम शुरू होता है, लेकिन सरकार अपना काम करते हुए नजर नहीं आ रही है। पिछले कुछ दिनों में पर्यटन व्यवसायी मुख्यमंत्री से लेकर तमाम मंत्री और अधिकारियों से मिल चुके हैं। बावजूद इसके सरकार हरकत में नहीं दिख रही। रीवर राफ्टिंग को भी भारी नुकसान हुआ था। सवाल वन विभाग पर भी हैं। वन विभाग को कभी पर्यावरण की चिंता रही नहीं। वन विभाग ने कभी इस दिशा में काम ही नहीं किया। नतीजा सामने है। उच्च न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा। आखिर ऐसी जरूरत क्यों पड़ती है कि हर बार न्यायालय को ही दखल देना पड़ता है।

Post a Comment

0 Comments