Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पत्रकारों को वाट्सएप ग्रुप रजिस्टर कराने की चेतवानी

पहाड़ समाचार.com
लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रशासन मीडिया पर लगाम लगाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए प्रशासन ने तुगलकी फरमान जारी किया है। प्रशासन की ओर से जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि पत्रकारों को वाट्सएप ग्रुप की जानकारी देनी होगी। यह आदेश यूपी के ललितपुर प्रशासन ने दिया है। प्रशासन से तमाम पत्रकारों से उनके वाट्सएप ग्रुप की जानकारी देने को कहा है। सभी पत्रकारों से कहा गया है कि वह अपने वाट्सएप ग्रुप को सूचना विभाग में रजिस्टर कराएं।


सूचना विभाग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि जो पत्रकार अपने वाट्सएप ग्रुप को रजिस्टर नहीं कराएंगे उनके खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जाएगा। यह निर्देश ललितपुर के डीएम मानवेंद्र सिंह और एसपी ओपी सिंह ने 25 अगस्त को दिया है। जिसमें कहा गया है कि जिले के जो पत्रकार वाट्सएप ग्रुप का इस्तेमाल करते हैं, उन्हें इस ग्रुप को जिला सूचना अधिकारी के कार्यालय में रजिस्टर कराना होगा। इन ग्रुप के एडमिन को तमाम सदस्यों की जानकारी मुहैया करानी होगी। इन लोगों को अपने अकाउंट की जानकारी आधार कार्ड की कॉपी के साथ एक फोटो देना अनिवार्य है।

गौर करने वाली बात यह है कि यह निर्देश सिर्फ ललितपुर जिले के पत्रकारों को दिया गया है, लेकिन प्रदेशभर के पत्रकार प्रशासन के इस फैसले से नाराज हैं। पत्रकारों को इस बात का अंदेशा है कि यह निर्देश प्रदेशभर में लागू कराया जा सकता है। लेकिन, इस फैसले के बारे में उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग के मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी का कहना है कि सरकार की ओर से इस तरह का कोई फैसला नहीं दिया गया है। अगर ललितपुर के डीएम ने इस तरह का कोई कोई निर्देश दिया है तो यह सिर्फ उस जिले तक ही सीमित है। राज्य सरकार इस मामले को देख रही है।

Post a Comment

0 Comments