शुक्रिया...मेरे पास आप सबके लिए इतना ही है। आपने बहुत कम समय में मुझे जो प्यार दिया, उसके लिए मैं आपसे शुक्रिया, धन्यवाद और आभार जैसे शब्द ही तो कह सकूंगा। हां इतना वादा जरूर करूंगा कि जो भरोसा आपने मुझ पर दिखाया है, उसे डिगने नहीं दुंगा। 12 जून से मैंने आपका पहाड़ समाचार वैब पोर्टल शुरू किया। उस दिन से आज तक 53 हजार प्यारे पाठकों ने मुझे अपना प्यार दिया है। मेरे लिये बड़ी खुशी इस बात की है कि मेरे साथ पहले दिन जो पाठक जुड़े थे वो तो बने हुए हैं। साथ ही हर दिन 65 से 70 फीसदी नए पाठक भी जुड़ रहे हैं।
कम समय में 53 हजार लोगों का जुड़ना बड़ी बात है, जिसका पूरा श्रेय केवल और केवल आप पाठकों को जाता है। उस दौर में इतने लोगों का जुड़ना, जिस दौर में किसी पर भरोसा कर पाना सबसे मुश्किल है। उस दौर में जब हर किसी की जेब में अपना समाचार संसार रचा और बसा है। हर खबर मोबाइल पर है। अंगुली के इशारे भर से इधर-उधर हो जाती हैं। सोशल मीडिया ने लगभगर हर किसी को पत्रकार बना दिया है। लोगों को हर सूचना हमसे पहले मिल जाती है।

उस दौर में खबरों से हटकर कुछ लिखने की कोशिश की, जिस तरह से आप पाठकों का प्यार मिल रहा है। उससे एक बात का विश्वास हो चला है कि आप मुझे अपना प्यार दे रहे हैं। मैं जानता हूं कि हर किसी को कुछ ना कुछ नाराजगी रहती है। मुझे खेद है कि मैं हर प्यारे पाठक को खुश और संतुष्ट नहीं कर पा रहा हूं और शायद कोई कर भी नहीं पाएगा।
आप प्यारे पाठकों से निवेदन है कि साथ बना रहे। आपका प्यार मिलता रहे। आपको फिर से भरोसा दिलाता हूं कि आपको निराश नहीं करूंगा। ये भी उम्मीद करूंगा कि मुझे समय-समय पर प्यार के साथ सुझाव भी देते रहेंगे। एक बार फिर से आप पाठकों का शुक्रिया। इस उम्मीद के साथ कि उम्मीद बनी रहे। पुराना साथ टूटे नहीं, नया बनता और जुड़ता रहे, उम्मीद पर दुिनया कायम है...ये महज कहावत नहीं, सच है।...शुक्रिया।
...प्रदीप रावत (रवांल्टा)
संपादक
pahadsamachar,com

0 Comments