Header Ads Widget

Responsive Advertisement

पत्रकारों पर मंत्री की दबंगई : पहाड समाचार

प्रदीप रावत (रवांल्‍टा)
गजब हैं भाई मंत्री जी...। जी...लिखने में बड़ी तखलीफ होती है, पर मैंने सोचा कि क्यूं अपनी जुबान खराब करूं। जनाब अरविंद पांडे जी। बेलागाम हुए जा रहे हैं। कभी किसी को फर्जी कह डालते हैं, तो किसी को कांग्रेस का एजेंट। और तो और खुद को गुणा-भाग नहीं आता और पूछते प्लस-माइनस के सवाल हैं। शिक्षकों को नसीहत देते हैं और खुद को बात करने तक का सलीका नहीं। होगा भी कैसे उनके ग्रह तो गुंडई और दबंगई वाले हैं। 

लगता है मंत्री जी को अपने पुराने दिन याद आ गए हैं। बड़े चर्चे हैं उनकी दबंगई के अपने क्षेत्र में। दोष उनका भी नहीं, पत्रकार आजकल कुछ ज्यादा ही सही सवाल पूछ ले रहे हैं। असल में मंत्री जी और उनकी सरकार को आजकल तीखे सवाल पसंद नहीं आ रहे। मंत्री बनने के बाद से मिर्च खाना छोड़ दिए। थोड़ी तकलीफ इसलिए भी हो रही होगी। मीठा खाने की आदत जो हो गई, तो फिर तीखा कैसे पसंद आएगा। 
जैसा मीठा खा रहे हैं, वैसे ही मीठी बातें भी सुन रहे थे आज तक। हमारे कुछ कलमबेचू दोस्तों ने मंत्रियों और संतरियों की चाटूकारिता ऐसी कि मंत्री-संतरी सब अपनी तारीफ सुनना चाहते हैं। कलमबेचुओं के चक्कर में बेचारे चप्पल घिसने वाले पत्रकार गाली खा रहे हैं। सुनो दोस्तों इन कलबेचुओं को पहले ठिकाने लगा दो। वरना कलको ये तुमको भी बेच खाएंगे। 
यहांं देखें वीडि‍यो---https://youtu.be/8beHBUHYmVM
मंत्री जी को गुस्सा तो आना ही ठहरा। बेचारों की गलति क्या है उसमें। पत्तल चाटू कमीनों की फौज हर वक्त उनके आगे-पीछे जो घूमती रहती है। और करो महिमा मंडन। मंत्री जी आप भी सुन लो हर कोई पत्रकार तुम्हारा चाटूकार नहीं हो सकता। किसी दिन गुस्सा आ गया, तो मति ठिकाने लगा देंगे आपकी। संभलिए, वरना आसमा से जमीं पर आने में ज्याद वक्त नहीं लगता। और हां किसी अच्छे पंडित जी से पूजा-पाठ जरूर करा लेना। मैंने लिखते समय आंख बंद की थी एक बार। अचानक से सपना आ गया कि आपके ग्रह कुछ उल्टी चाल चल रहे हैं। वही करा रहे हैं बल उल्टा-पुल्टा काम...। इधर, मंत्री जी की जन्म कुंडली भी दे रहा हूं। उसे आप लोग भी देख लेना। आपको भी उनके ग्रहों का पता चल जाएगा।


Post a Comment

0 Comments