Header Ads Widget

Responsive Advertisement

उत्तराखंड में चंद्रशेखर आजाद ने की थी निशानेबाजी : पहाड़ समाचार




प्रदीप रावत (रवांल्टा)
दुश्मन की गालियों का सामना हम करेंगे, आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे। अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद। उनकी जो ये लाइनें हैं। इनके मायने केवल कविता नहीं। ये आजादी के नारे हैं। ऐसी ही कई दूसरी कविताएं और नारे थे, जिन नारों और पंक्तियों ने हमें आजादी दिलाई। एक नारा लगता था और गुलामी की जंजीरों की जकड़ने तोड़ने के लिए हर घर से एक क्रांतिकारी बाहर निकल आता था। आज चेंद्र शेखर आजाद की जयंति है। उनका उत्तराखंड से और आजादी के महान क्रांतिकारी दुगड्डा में आजाद के साथी भवानी सिंह से गहरा नाता रहा। काकोरी कांड के बाद चंद्र शेखर आजाद उत्तराखंड के गुगड्डा में रहे। उन्होंने वहां एक पेड़ पर निशानेबाजी भी की। उसके अवशेष आज भी मौजूद हैं। पर अफसोस कि आज उनका कीर्ति स्तंभ दम तोड़ता नजर आ रहा है।
आजादी के क्रांतिकारियों और वीरों को शब्दों की जादूगरी से आज लोग खूब याद करते हैं। अपनी फोटो के साथ मंत्री, नेता, अधिकारी से लेकर हर आम और खास स्वतंत्रता आंदोलन के नायकों की जयंति और पुणय तिथि पर उनकी फोटो के साथ अपनी फोटो लगाकर खुद को देशभक्त साबित करने में जुटा रहता है। पर क्या हम वास्तव में खासकर सरकार अपने क्रांतिकारियों और उनसे जुड़ी चीजों और इतिहास को सही मायने में सहेज पा रहे हैं। हर तरफ दिखावे का बोलबाला है और यही हमें वास्तविकता से दूर ले जा रहा है। 
आज आजादी के महान नायक चंद्र शेखर आजाद की जयंति है। हर सोशल साइट पर उनकी मूछों को तांव देती फोटो के साथ लोगों ने जय हिंद...का जयकार लगाते हुए फोटो पोस्ट की हैं। कोटद्वार से 18 किलोमीटर दूर दुगड्डा। छोटा लेकिन एतिहासिक दृष्टि से सबसे पुराना और महत्वपूर्ण नगर माना जाता है। दुगड्डा में क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्र शेखर आजाद का कीर्ति स्तंभ है। इसे शहीद पार्क भी कहा जाता है। यह जितना बदहाल स्थापना के समय था। उतना ही आज भी है। 

खास है कीर्ति स्तंभ
यह कीर्ति स्तंभ बेहद खास है। 1930 में काकोरी कांड के बाद अग्रेजों से छुपते-छिपाते आजाद ने अपने साथियों के साथ एक सप्ताह तक इसी क्षेत्र में अचूक निशानेबाजी का प्रशिक्षण लिया था। काकोरी कांड के बाद अंग्रेज चंद्र शेखर आजाद को ढूंढ रहे थे। तब दुगड्डा के नाथुपूर निवासी क्रांतिकारी भवानी सिंह रावत उन्हें अपने गांव ले आये थे। नाथुपूर के जंगलों में 1930 में एक सप्ताह के शस्त्र प्रशिक्षण के बाद चंद्र शेखर आजाद और उनके साथ वापस लौट गए थे। आजाद की निशानेबाजी के निशान उस पेड़ पर मौजूद थे। धीरे-धीरे पेड़ खराब होता चला गया। अब उसका कुछ ही हिस्सा बचा हुआ है। जिस पर आज तक कोई सरकार सही ढंग से ध्यान नहीं दे पाई। 
आभास छोड़िये, वास्तिविक्ता से नाता जोड़िये
अब हम आभासी हो रहे हैं। विज्ञापन की दुनिया है। जो दिखता है, वही बिकता है। हो भी यही रहा है। लोग सोशल मीडिया पर खूब पोस्ट कर रहे हैं। आम लोगों से कोई शिकायत नहीं है। शिकायत सत्ता पर काबिज लोगों से है। जिन आजादी के आजाद ने आजादी के लिए कुर्बानी दी। उनकी जयंति पर हम उनके कीर्ति स्तंभ को ही भूल गए। कल ही जियोलाॅजिस्ट वर्गिश बमोला ने गांधी जी के डांडी नमक आंदोलन पर देहरादून से जुड़ी एक अहम जानकारी दी थी। उसको भी हम भूल चुके हैं। चंद्र शेखर आजाद को भी भूल रहे हैं और काकोरी कांड 1930 के बाद की उनकी उत्तराखंड यात्रा को भी भूल रहे हैं। 

Post a Comment

0 Comments