Header Ads Widget

Responsive Advertisement

कमाल के हैं हमारे विलायती महाराज : पहाड समाचार

प्रदीप रावत (रवांल्टा)
सुना है कि अब महाभारत, रामायण और बुद्ध का सर्किट बनेगा। मुझे तो पता नहीं कि कैसा सर्किट बनेगा। पहले सेऐसे ही कई सकिर्ट बनने का इंतजार करते-करते गुम हो चुके हैं। उनकी तो गुमशुदगी भी नहीं लिखी गई। इसके गुम होने का भी खतरा है। इस बात का डर भी सता रहा है कि कहीं हमारे विलायती महाराज हमारा मुन्ना भाई एमबीबीएस वाला सर्किट बनाने की तो नहीं सोच रहे हैं। वैसे भी इस फिल्म का दूसरा पार्ट बनाने की तैयारी भी चल रही है। विलायत के सर्किट तो बने नहीं। कहते हैं कि स्वदेशी ज्यादा बढ़िया होता है। वैसे अपने स्वदेशी फेंकते भी बहुत बढिया हैं। इतनी दूर फेंकते हैं कि लपेटे में भी नहीं आता बल...। राजा से लेकर मंत्री, संत्री और उनके भी संतरी। सब बि‍लायत जाने के लि‍ए तैयार रहते हैं।   कोशिश करता हूं कि बल...नहीं लगाऊंगा, पर बल लग ही जाता है बल...। 
कैरी केचर
विलायती महाराज...। पहले ही बोल दे रहा हूं। किसी को नाराज नहीं होना है। होना भी होगा, तो हो जाना, मैं मनाऊंगा भी नहीं। अपणा हुंयां विरणा, विरणु की छुंई क्या लाण...। हमारे उत्तराखंडी का भी यही हाल हो रखा है। विदेश जाओ वहां कुछ देखो और वापस आकर चुगलखोर पत्रकारों को बुलाओ सब कुछ फेंक दो...। लंबा-लंबा फेंक दो। ताकि कोई लपेट भी ना पाए। अब तक तो यही हो रहा है। विलायती महाराज, जब भी विलायत जाते हैं। कुछ ना कुछ नया मसाला जरूर लेकर आतें हैं। पर उस मसाले में मिर्च कम और मीठा ज्याद होता है। 
सर्किट...। हर बार बात इसी सर्किट पर आकर ठहर जाती है, जैसे मुन्ना भाई एमबीबीएस में मुन्ना भाई भी हर बात पर सर्किट पर आकर ही रुकते थे। अपने वाले भी कुछ ऐसे ही नजर आते हैं। जब भी विलायत जाते हैं, एक नया सर्किट लेकर आते हैं। इस बार तो दिल्ली से ही नया सर्किट ले आए। बेचारोें को अधिकारी पूछे या ना पूछे। मुखिया तो वैसे भी मंहु फुलाए रहते हैं। वो अपनी कहानी सुनाते हैं। ये अपनी सुना रहे हैं। पता नहीं क्या होगा। कहीं किसी दिन ऐसी योजना ना बना दें कि अब हर उत्तराखंडी सुबह-सुबह गुड माॅर्निंग रामायण सर्किट, गुण माॅर्निंग महाभारत सर्किट, गुड माॅर्निंग बुद्ध सर्किट...चिल्लाने लगें...। 
ये भी पढें--https://www.pahadsamachar.com/2018/06/blog-post_66.html
इससे पहले भी कई तरह के विलायती सपने और योजनाएं विलायत से उत्तराखंड नहीं पहुंच पाई हैं बल...। लोग बोल रहे थे कि डबल इंजन में कुछ खराबी आ गई बल...। योजनाओं का वजन भी ज्यादा बता रहे थे। भयंकर वजन...विलायत से उनकी केवल बातें ही उत्तराखंड पंहुच पाई। पूरा वैट हवाई जहाज भी सहन नहीं कर पा रहा था बल...। सड़कों की मरम्मत करके क्या करोगे...उनको थोड़े विदेश जाना है। उनको बनाने के लिए रुपया-पैसा नहीं है। हम भी ना सरकार पर दोष देते हैं। विदेश जाने के लिए रुपया-पैसा थोड़े चाहिए...। विलायत जाने के लिए तो डाॅलर लगते हैं। वो भि रुपयों से ढाई गुना ज्यादा...। खबरदार जो ऐसा बोला तो...। 

Post a Comment

0 Comments