Header Ads Widget

Responsive Advertisement

हिरण्य बाहु में भयंकर उफान, खरसाली गांव में घरों से बाहर निकले लोग


खरसाली (यमुनोत्री): मां यमुना के मायके खरसाली गांव के करीब बहने वाली छोटी सी नदी हिरण्य बाहु में आज रात को अचानक भयंकर उफान आ गया। नदी का जलस्तर इतना खतरनाक बताया जा रहा है कि नदी में आई बाढ़ से उठी लहरों के छीटें खरसाली गांव में बने मां यमुना के मंदिर तक पहुंच गए। क्षेत्र में घनघोर अंधेरा अंधेरा होने के कारण लोग काफी घबराए हुए हैं। नुकसान का भी अब तक कुछ पता नहीं चल पाया है। खरसाली गांव के लोगों ने नदी किनारे रहने वाले लोगों को फोनकर अलर्ट अर दिया।
नदी में आई बाढ़ इतनी भयंकर थी कि लोग घरों से बाहर निकल आए। लोग देर रात तक मंदिर में ही मौजूद रहे। खरसाली गांव निवासी पवन उनियाल ने बताया गांव में लोग काफी डरे हुए हैं। हिरण्य बाहु  नदी का जलस्तर इतना भयंकर बढ़ गया कि नदी की तरफ बने पुराने मंदिर के पत्थरों पर दरारें आ गई। लगातार हो रही मूसलधार बारिश के कारण दिक्कतें है और बढ़ रही हैं। लोग नदी का जलस्तर बढ़ने के लिए ऊपरी क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका को बता रहे हैं। हालांकि अभी कुछ सटीक जानकारी नहीं मिल पाई है। नदी से कितना नुकसान हुआ है, इस बात की जानकारी भी शुबह ही पता चल पाएगा। 

समझ नहीं पाए लोग
हिरण्य बाहु नदी में भयंकर बाढ़ की बात पहले लोग समझ ही नहीं पाए। लोग यह समझ यहे थे कि यमुना में भयंकर बाढ़ आई है, लेकिन जब लोग घरों से बाहर निकल आए तब उनको सही बात की जनाकारी हो पाई। 

गांव में धूल भरी आंधी
बाढ़ के साथ धूल की आंधी भी आई। लोग यह नहीं समझ पा रहे हैं कि इस बरसात के मौसम में इतनी धूल कहां से आई। इसी से लोग ज्यादा घबरा भी गए थे। हालांकि बाद में सभी ग्रामीणों ने मिलकर सभी को शात कर घरों को भेज दिदा, जबकि कुछ लोग पूरी रात जगे रहे।

Post a Comment

0 Comments